गुरुजनों को सम्मानित कर मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

संवाद सूत्र गुमला गुमला में शनिवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुजन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 08:39 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 08:39 PM (IST)
गुरुजनों को सम्मानित कर मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव
गुरुजनों को सम्मानित कर मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

संवाद सूत्र, गुमला : गुमला में शनिवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुजनों को सम्मानित किया गया और उनसे आशीर्वाद लिया। गुमला के सरस्वती विद्या मंदिर सभागार में गुरु पूर्णिमा उत्सव पूर्व छात्र परिषद के तत्वावधान में आयोजित किया गया। जिसमें प्रबंध समिति के अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, सचिव अमृत कुमार मेटे, प्रधानाचार्य सुनील कुमार पाठक, परिषद अध्यक्ष संजीव मालानी एवं सचिव राजेश सिंह ने महर्षि वेदव्यास के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गुरु की महिमा पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। गुरुजनों को कलम डायरी देकर सम्मानित किया गया। संयोजक सुदर्शन शर्मा पुरातन छात्र आशुतोष श्रीवास्तव ,अनमोल गुप्ता ,संतोष कुमार ,आनंद कुमार, गुप्ता पंकज सोनी , रवींद्र सिन्हा, प्रतीक केसरी ,अरविद कुमार मिश्रा, प्रशांत रंजन एवं राजकुमार सिंह आदि उपस्थित थे। गुमला नगर भाजपा के अध्यक्ष निर्मल कुमार ने शहरी क्षेत्र के मंदिरों के पुजारियों को अंग वस्त्र व दक्षिणा देकर उन्हें सम्मानित किया। अध्यक्ष के साथ नगर महामंत्री वालकेश्वर सिंह, नगर उपाध्यक्ष बबलू वर्मा, नगर कोषाध्यक्ष पंकज साबू, कौशलेंद्र जमुआर, अजीत कुमार ,शंभू कुमार सिंह, संजीव कुमार उर्फ भोला, मीना सिंह गीता मिश्रा, रेखा सिन्हा शामिल थे। आदर मंडल भाजपा में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पुजारी जितेंद्र पांडे, शिक्षक संजय कुमार गुप्ता, पहान पूजार बंधन महतो व मौलाना अब्दुल जब्बार सिद्दीकी को मंडल के अध्यक्ष गोपाल गोप के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से सम्मानित किया गया। मौके पर भिखारी भगत,प्रदीप प्रसाद, पप्पू गुप्ता, अजीत साहू, बिपिन बिहारी सिंह, तेजू महतो, बासुदेव महतो, श्याम साहू,भू नंदन बड़ाईक, बालो राम, प्रदीप गोप, गोविद गोप, पिटू गोप, सोहन उरांव, सूरजमुनी उरांव, लक्ष्मी बड़ाईक, साक्षी गुप्ता, रिकी कुमारी व विनोद गोप आदि मौजूद थे। वार्ड आयुक्त ललिता गुप्ता गायत्री मंदिर के पुजारी को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी