गांवों में चल रहा है मलेरिया जागरूकता अभियान

संवाद सूत्रगुमला बरसात के मौसम में मलेरिया का प्रकोप बढ़ने की संभावना को देखते हुए जून माह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 06:00 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 06:00 PM (IST)
गांवों में चल रहा है मलेरिया जागरूकता अभियान
गांवों में चल रहा है मलेरिया जागरूकता अभियान

संवाद सूत्र,गुमला : बरसात के मौसम में मलेरिया का प्रकोप बढ़ने की संभावना को देखते हुए जून माह को मलेरिया रोधी माह घोषित किया है। स्वास्थ्य कर्मी गांव- गांव में मलेरिया रोधी कार्यक्रम चला रहे हैं। एएनएम और सहिया गांवों में मलेरिया के कारण, लक्षण और बचाव के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य कर्मी लोगों को घर-आंगन या छत में जल जमाव नहीं होने देने की बात बता रहे हैं। घर के आस-पास के झाड़ी, नाली आदि को साफ रखने, कचरों को घर में अधिक देर नहीं रखने आदि की जानकारी दे रहे हैं। गर्म और ताजा भोजन करने, गर्म पानी पीने की सलाह दी जा रही है। इसके बावजूद बुखार के लक्षण आने पर स्वास्थ्य उपकेंद्र में संपर्क करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जन जागरूकता संदेश के पर्चे भी वितरण किए जा रहे हैं। मलेरिया के लक्षण पाए जाने पर स्वास्थ्य कर्मी आन द स्पोट जांच कर रहे हैं और उनका उपचार भी कर रहे हैं।

341 गांवों में डीडीटी का हो रहा है छिड़काव

जिले में मलेरिया गांव के रूप में चिह्नित 341 गांवों में प्रथम चरण डीटीटी का छिड़काव हो रहा है। इस अभियान में 18 टीम काम कर रही है। प्रत्येक टीम में छह-छह सदस्य है। प्रथम चरण का छिड़काव 45 दिनों तक चलेगा। 2.76 लाख परिवार को मिलेगी मच्छरदानी

मलेरिया रोधी अभियान के तहत गुमला जिला के दो लाख 76 हजार 264 परिवारों को दवा युक्त मच्छरदानी दिया जा रहा है। यह परिवार मलेरिया जोन 156 स्वास्थ्य उप केन्द्र के अन्तर्गत दिया जाएगा। लाभुकों की सूची वर्ष 2017-18 के अनुसार सूचीबद्ध किया गया है। वर्ष 2017-18 में जिन लाभुकों को मच्छरदानी दिया गया था उन्हीं के बीच ही इस बार मच्छरदानी का वितरण किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी