ढाई किमी सड़क पर दो सौ से अधिक गढ्डे

संवाद सूत्रगुमला गुमला से राउरकेला और गुमला से रांची जाने वाली दो राष्ट्रीय राजमार्ग को क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 10:08 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 10:08 PM (IST)
ढाई किमी सड़क पर दो सौ से अधिक गढ्डे
ढाई किमी सड़क पर दो सौ से अधिक गढ्डे

संवाद सूत्र,गुमला : गुमला से राउरकेला और गुमला से रांची जाने वाली दो राष्ट्रीय राजमार्ग को कार्तिक उरांव कालेज से पुगू होते हुए करमडीपा के पास जोड़ने वाला संपर्क पथ का हाल बेहाल है। गड्ढे में सड़क है या सड़क में गड्ढे, राहगीरों के लिए एक अबूझ पहेली बनी हुई है। लगभग ढाई किलो मीटर का इस संपर्क पथ में दो सौ से अधिक गड्ढे हैं। गड्ढो में बरसात का पानी जमा हो गया है जिससे पूरी सड़क कीचड़ में तब्दील हो गयी है। शहर में जाम से बचने के लिए सिसई रोड से पालकोट रोड जाने वाले दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहन इस सड़क का उपयोग करते हैं। कभी-कभी तो भारी मालवाहक भी इस रोड से आना जाना करते हैं। बरसात के कारण इस सड़क में चलना मुश्किल हो गया है। इस संपर्क पथ में लगभग एक दर्जन से अधिक टोला मुहल्ला और बीएड कालेज सहित आधा दर्जन से अधिक स्कूल जुड़ा हुआ है। इसके बावजूद यह सड़क अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। लगभग एक दशक से इस सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीण प्रयास कर रहे हैं। अधिकारी और जन प्रतिनिधियों से गुहार लगा चुके हैं इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रहा है। अब ग्रामीणों का धैर्य टूट चुका है। यही कारण है कि भाजपा एसटी मोर्चा के अध्यक्ष देवेन्द्र लाल उरांव के नेतृत्व में रविवार को पुगू के समीप सड़क पर प्रदर्शन कर जिला प्रशासन और जन प्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास किया है। गड्ढा में जमा पानी मिनी तालाब बन गया है जिसे ग्रामीण बाल्टी से पानी बाहर निकाल रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में रामावतार भगत,राजन उरांव श्वेत शील खाखा, सीमित उरांव, नवनीत मिज, फेकु उरांव नवनीत खुशबू बाड़ा, पार्वती देवी खुदी उरांव, शर्मिला तिर्की, सीमा बाड़ा ,अशोक यादव, मंगरा उरांव, महादेव उरांव, रोनी देवी, धीरज बर्तन उरांव, सूरज कुजुर, वर्तनी उरांव, मांगा उरांव, कुन्दन किण्डो फिरन उरांव आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी