किसानों की समस्या को लेकर भाजपाइयों ने दिया वर्चुअल धरना

संवाद सूत्र गुमला किसानों का धान क्रय पर रोक लगाने और खरीदी गई धान का अब तक किसानों क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 06:51 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 06:51 PM (IST)
किसानों की समस्या को लेकर भाजपाइयों ने दिया वर्चुअल धरना
किसानों की समस्या को लेकर भाजपाइयों ने दिया वर्चुअल धरना

संवाद सूत्र, गुमला : किसानों का धान क्रय पर रोक लगाने और खरीदी गई धान का अब तक किसानों को राशि भुगतान नहीं होने के विरोध में मंगलवार को राज्यभर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने आवास में आनलाइन धरना देकर इसका विरोध किया। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन पर गुमला जिला में भी एक हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में धरना दिया और अपना फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। भाजपा जिला में अध्यक्ष अनूप चंद्र अधिकारी, महामंत्री मिसिर कुजूर, सत्यनारायण पटेल, मंत्री संजय कुमार साहु, किसान मोर्चा पलामू प्रमंडल के सह प्रभारी मंगल सिंह, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश्वर साहु, विनय कुमार लाल, बालकेश्वर सिंह, संतोष कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, महिला मोर्चा के अध्यक्ष किरण बाड़ा, उप प्रमुख सिकदर सिंह, पूर्व अध्यक्ष सविन्द्र सिंह, सुमन कुमार आदि उपस्थित थे। मंत्री संजय कुमार साहु ने कहा कि सीएम ने पहले धान क्रय का आदेश दिया। फिर वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव बंद करा दिया। बेचे गए धान का किसानों को अब तक पैसे नहीं मिले हैं।

मंडल स्तर पर भी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में दिया धरना

जागरण टीम, गुमला : प्रदेश भाजपा के निर्देश में मंगलवार को गुमला जिला के मंडलस्तरीय कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने घरों में धरना दिया और किसानों के बेचे गए धान का बकाया राशि अविलंब भुगतान करने की मांग की। बसिया के मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पिन्टू ने कहा किसान भूखमरी के कगार पर आ गए हैं। चैनपुर मंडल में भी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हाथ में तख्ती लेकर आनलाइन धरना दिया। धरना देने वालों में मंडल अध्यक्ष मनोहर बड़ाईक, सांसद प्रतिनिधि नीरज शर्मा, मंडल महामंत्री अमित किशोर पाण्डेय, उपाध्यक्ष अरविद मौर्य, अर्चना देवी, भारती सिंह, शोभा देवी चंद्र किरण देवी आदि के नाम शामिल हैं। गुमला के सिसई, पूसो, भरनो, घाघरा, बिशुनपुर, पालकोट, रायडीह, डुमरी, जारी आदि प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने घर में धरना प्रदर्शन कर किसान विरोधी नीति की निदा की।

chat bot
आपका साथी