सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, एक घायल

संवाद सूत्र रायडीह (गुमला) रायडीह थाना के समीप भलमंडा लिखा टुकु तीखे मोड़ पर हुई सड़

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 11:22 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 11:22 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, एक घायल
सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, एक घायल

संवाद सूत्र, रायडीह (गुमला): रायडीह थाना के समीप भलमंडा लिखा टुकु तीखे मोड़ पर हुई सड़क दुर्घटना में नवागढ़ पतराटोली गांव निवासी सब्जी विक्रेता महिला गीता देवी पति स्व संजय साहू की मौत हो गई।जबकि इसी गांव की एक अन्य महिला गुड़िया खातून जख्मी हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार आटो में सवार होकर रायडीह से गुमला जा रहे थे। इसी क्रम में अचानक रास्ते में एक सुअर आ गया और अगले पहिया से जा टकराया। इससे आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना स्थल पर ही गीता देवी की मौत हो गई ।घायल गुड़िया का पति मो नौशाद चला रहा था।पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त आटो को जब्त कर लिया है।

बेटी की होने वाली थी सगाई

मृतका गीता देवी को बेटी की सगाई होने वाली थी।लेकिन अचानक लाकडाउन हो गया।तब लड़के वालों ने लॉकडाउन के बाद सगाई की बात पर सहमति प्रदान की थी।मृतका के पति की 15 वर्ष पूर्व ही मौत हो चुकी है।

अनाथ हुए बच्चे

पिता के 15 वर्ष पूर्व और अब मां की दर्दनाक मौत से चारों बच्चे अनाथ हो गए। गीता देवी पति की मौत के बाद जीवन में काफी संघर्ष किया। हाट बाजारों में हरी सब्जियां का व्यवसाय कर बच्चों का लालन पालन किया था। बच्चे ठीक बड़े हुए ही थे कि मां का साया भी उठ गया। महिला का अंतिम संस्कार गांव में किया गया। पालकोट में चलाया गया जागरुकता अभियान

संवाद सूत्र, पालकोट: कोविड-19 के बचाव को लेकर थाना प्रभारी सिद्धेश्वर सिंह के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया । थाना प्रभारी द्वारा बढ़ते कोरोना महामारी से बचाव की जानकारी दी गई । उन्होंने कहा कि अपवाह से बचे और बिना काम के घर से नही निकले । 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोग टीका जरुर लगवाएं।

मौके पर मुखिया जगेश्वर बड़ाईक, पवन मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा, मोतीलाल केवट आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी