भरनो प्रखंड में बनेगा दो हजार राशन कार्ड

संवाद सूत्र भरनो (गुमला) प्रखंड में कुल दो हजार राशन कार्ड बनाया जाएगा। शुक्रवार को अंचल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 10:01 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 05:06 AM (IST)
भरनो प्रखंड में बनेगा दो हजार राशन कार्ड
भरनो प्रखंड में बनेगा दो हजार राशन कार्ड

संवाद सूत्र, भरनो (गुमला) : प्रखंड में कुल दो हजार राशन कार्ड बनाया जाएगा। शुक्रवार को अंचलाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की अध्यक्षता में जन वितरण प्रणाली की दुकानदारों की बैठक में यह जानकारी दी गई। पहले उन लोगों का राशन कार्ड बनेगा जिन लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। वैसे प्रखंड में कुल चार हजार लोग ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। संपन्न लोगों का राशन कार्ड रद किया जाएगा। अयोग्य लाभुकों का पता लगाने के लिए आंगनबाड़ी सेविकाओं और शिक्षकों को गोपनीय तरीके से लगाया गया है। अंचलाधिकारी ने दुकानदारों से वैसे लोगों से ऑनलाइन आवेदन करवाने को कहा है जो अब तक ऑनलाइन आवेदन नहीं जमा कर सकें हैं। सीओ ने दुकानदारों से ईमानदारी से काम करने की अपील की। बैठक में अरखितानंद देवघरिया, रविंद्रनाथ कर, उदय गुप्ता, संजय केसरी, भरत केसरी, अख्तर खान, बजरंग केसरी, सुभानी उरांव, शिव प्रसाद जायसवाल, राम कुमार सिंह, गोपाल पंडा, गंदुर मुंडा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी