गुमला कोर्ट व शहरी क्षेत्र में मास्क का वितरण

संवाद सूत्रगुमला गुमला शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने म

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 09:40 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 06:15 AM (IST)
गुमला कोर्ट व शहरी क्षेत्र में मास्क का वितरण
गुमला कोर्ट व शहरी क्षेत्र में मास्क का वितरण

संवाद सूत्र,गुमला : गुमला शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को गुमला कोर्ट और शहरी क्षेत्र में लोगों के बीच मास्क का वितरण किया। गुमला कोर्ट में जिला भाजपा के अध्यक्ष अनूप चन्द्र अधिकारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नंदलाल को मास्क प्रदान किया। उनके साथ अधिवक्ता अवनिकांत शर्मा, हरे कृष्ण झा, अजय कुमार, विनोद शुक्ला, राकेश रंजन, प्रभात राम दीवान भी थे। मास्क प्रदान करने वालों में सत्यनारायण पटेल, संजय सिंह, लक्ष्मीकांत बड़ाईक, दामोदर कसेरा, विपिन सिंह, संजय वर्मा आदि शामिल थे। इधर शहरी क्षेत्र में जिला भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष शैल मिश्रा के नेतृत्व में गरीब व जरूरतमंद परिवारो के बीच मास्क का वितरण किया गया। उन्हें कोरोरा से बचने के लिए मास्क लगाने और शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सोनामनी देवी, ललिता गुप्ता, गौरी किडो, हेमलता देवी, मीरा यादव, मीना देवी, गीता मिश्रा, रेखा सिन्हा, सीता देवी, विपिन सिंह, राकेश कुमार वर्मा आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी