कार व वैन में टक्कर में एक घायल

संवाद सूत्र रायडीह (गुमला) सिलम लैंपस के समीप रविवार को लगभग दस बजे एक कार और वैन के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 08:27 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 08:27 PM (IST)
कार व वैन में टक्कर में एक घायल
कार व वैन में टक्कर में एक घायल

संवाद सूत्र, रायडीह (गुमला) : सिलम लैंपस के समीप रविवार को लगभग दस बजे एक कार और वैन के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल युवक वैन में चालक के बगल में बैठा था। वैन गुमला से रायडीह की ओर जा रहा था। सिलम लैंपस के समीप बने स्पीड ब्रेकर में चालक का नियंत्रण खो गया और सामने से आ रहे एक कार को धक्का मार दिया। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा।

chat bot
आपका साथी