भालू के हमले से किसान घायल

संवाद सूत्र भरनो (गुमला) करंज थाना क्षेत्र के करौंदाजोर महुवाटोली गांव निवासी किसान छोट

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 10:25 PM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 06:18 AM (IST)
भालू के हमले से किसान घायल
भालू के हमले से किसान घायल

संवाद सूत्र, भरनो (गुमला) : करंज थाना क्षेत्र के करौंदाजोर महुवाटोली गांव निवासी किसान छोटू उरांव (26) को जंगली भालू ने हमला कर घायल कर दिया। घायलावस्था में उसे रेफरल अस्पताल सिसई ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार किसान अपने खेत में काम कर रहा था। तभी जंगल की ओर से दो भालू निकले और खेत में काम कर रहा छोटू पर पीछे से हमला कर दिया। इसके बाद आस पास के खेत में काम कर रहे दर्जनों किसानों ने शोर मचाना शुरु कर दिया। इसके बाद लाठी लेकर भालू को खदेड़ना शुरु कर दिया। एक भालू को ग्रामीणों ने मारकर घायल कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दिया।

chat bot
आपका साथी