अपराधियों ने गोली मार लूट ली बाइक, घायल रिम्स रेफर

संवाद सूत्र घाघरा (गुमला) घाघरा थाना क्षेत्र के बड़काडीह गांव के समीप बड़काडीह निवास

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 09:46 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 09:46 PM (IST)
अपराधियों ने गोली मार लूट ली बाइक, घायल रिम्स रेफर
अपराधियों ने गोली मार लूट ली बाइक, घायल रिम्स रेफर

संवाद सूत्र, घाघरा (गुमला) : घाघरा थाना क्षेत्र के बड़काडीह गांव के समीप बड़काडीह निवासी गुरुचरण महली को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया इसके बाद मोटरसाइकिल लूटकर चलते बने। जानकारी के अनुसार गुरुचरण घाघरा के गोल्डन स्टोर के संचालक रामचंद्र साहु का पिकअप वैन चलाता है। वह सामान लाने रांची गया था। बुधवार की रात्रि करीब दस बजे रांची से घाघरा लौटने के बाद रामचंद्र साहु का मोटरसाइकिल लेकर बड़काडीह जाने लगा। घर पहुंचने से पहले ही तीन की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने उसे रोका और कमर में गोली मार दी। इससे वह घायल होकर गिर गया। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण घर से बाहर निकले। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू घटना की सूचना दी। थाना प्रभारी घटनास्थल पहुंचकर घायल गुरुचरण को लेकर गुमला सदर अस्पताल लाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए घायल गुरुचरण को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू ने फिलहाल अब तक अपराधियों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। लेकिन जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है ।

chat bot
आपका साथी