अपराह्न तीन से सुबह पांच बजे तक जनता क‌र्फ्यू का निर्णय

संवाद सूत्र रायडीह (गुमला) प्रखंड में हुई बैठक में सभी दुकान संचालकों ने अपराह्न तीन बजे

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 09:09 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 09:09 PM (IST)
अपराह्न तीन से सुबह पांच बजे तक जनता क‌र्फ्यू का निर्णय
अपराह्न तीन से सुबह पांच बजे तक जनता क‌र्फ्यू का निर्णय

संवाद सूत्र, रायडीह (गुमला) : प्रखंड में हुई बैठक में सभी दुकान संचालकों ने अपराह्न तीन बजे से सुबह पांच बजे तक जनता क‌र्फ्यू लागू रखने का निर्णय लिया गया। इसमें होटल संचालकों को थोड़ी छूट दी गई है। वे भोजन पैकिग कर घर तक पहुंचा सकते हैं। आवश्यक सेवाएं पूर्व की तरह यथावत रहेंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रखंड के हाट को बंद रखा जाएगा। अंचलाधिकारी नरेश कुमार मुंडा ने सभी होटल एवं दुकानदारों को शारीरिक दूरी बनाने, बिना मास्क लगाए ग्राहकों को सामान नहीं देने का निर्देश दिया। विनीत कुमार लाल ने कहा जान है तो जहान है। लोग शारीरिक दूरी का अनुपालन करें।

chat bot
आपका साथी