हड़ताल पर रहे गुमला बार एसोसिएशन के सदस्य

.गुमला जिला बार एसोसिएशन ने उच्च न्यायालय से की कार्रवाई की मांग जागरण संवाददातागुमला मंगलवार को गुमला बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए सर्वसम्मति से एक दिन की कलमबंद हड़ताल की। कलमबंद हड़ताल के कारण किसी भी अदालत में केस मुकदमों की पैरवी नहीं की गई। केस मुकदमों की पैरवी करा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 09:06 PM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 09:06 PM (IST)
हड़ताल पर रहे गुमला बार एसोसिएशन के सदस्य
हड़ताल पर रहे गुमला बार एसोसिएशन के सदस्य

जागरण संवाददाता,गुमला : गुमला बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने मंगलवार को अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए सर्वसम्मति से एक दिन की कलमबंद हड़ताल की। गुमला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नंदलाल ने हड़ताल के पूरी तरह से सफल रहने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी अध्यक्षता में बार सभागार में एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें 200 से अधिक अधिवक्ताओं ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निदा प्रस्ताव पारित किया गया। सदस्यों का कहना था कि पलामू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी नेहरु के साथ वहां के प्रभारी प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार द्वितीय ने दु‌र्व्यवहार किया था। गाली गलौज की थी। साथ ही धक्का मुक्की भी की थी। उनका यह व्यवहार बिल्कुल हीं निंदनीय है। उच्च न्यायालय से यह अनुरोध किया गया कि पंकज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए और जांचोपरांत दोषी पाए जाने पर उन्हें नौकरी से निकाला जाए ताकि कोई भी जज भविष्य में दुबारा अधिवक्ताओं के साथ ऐसा बर्ताव नहीं कर सके। नंदलाल ने कहा कि न्याय दिलाने में जज एवं अधिवक्ताओं की भूमिका समान होती है। इसलिए मंगलवार को गुमला बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं ने झारखंड बार कौंसिल के निर्देश पर कलमबंद हड़ताल रखा। कार्य का बहिष्कार किया। बैठक में लक्ष्मीकांत शर्मा, तापस लाल, मो. ताहा, निजाम चौधरी, आदित्य मिश्रा, प्रकाश चंद्र गोप, सचिव अनुप चंद अधिकारी, राजनारायण, डीएन सिंह,एएमपी श्रीवास्तव आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी