अत्यधिक ठंड स्वास्थ्य के लिए हो सकता है खतरनाक : डा.केके मिश्रा

तापमान में आ रही गिरावट के कारण गुमला में ठंड का अहसास दिन प्रतिदिन बढ़ने लगा है। सुबह और शाम ठंड में कनकनहाट है। ठंड के कारण लोग परेशान है। सुबह शाम लोग आग तापकर ठंड से राहत पाने को मजबूर हैं वहीं दिन में धू

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 09:31 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 09:31 PM (IST)
अत्यधिक ठंड स्वास्थ्य के लिए हो सकता है खतरनाक : डा.केके मिश्रा
अत्यधिक ठंड स्वास्थ्य के लिए हो सकता है खतरनाक : डा.केके मिश्रा

संवाद सूत्र, गुमला : भरनो स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित गुमला के जेनरल फिजिशिश्न डा.केके मिश्रा कहते हैं कि ठंड के मौसम में थोड़ी सी असावधानी स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए मौसम के अनुकूल व्यक्ति को ढलने की जरूरत है। गर्म कपड़े का उपयोग करना चाहिए। धूप स्वस्थ्य के लिए लाभकारी है। सुबह शाम गर्म कपड़ा पहनकर, टोपी मफलर बांध कर ही घर से निकलना चाहिए। गर्म भोजन करना चाहिए। चिकित्सक के अनुसार ठंड लगने से सर्दी खांसी बुखार, उल्टी आम बीमारी है। वायरल कोलाइटीस और कमजोरी की भी संभावना बनी रहती है। बीपी के मरीजों को ठंड से बचने की जरूरत है। ठंड में लोगों की बीपी बढ़ जाता है। बीपी बढ़ने से हार्ट अटैक, लकवा या फिर ब्रेन हेमरेज होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए रोगी को नियमित रूप से बीपी जांच कराना चाहिए। चिकित्सक से सलाह लेते रहना चाहिए।

शहर में तीन स्थान पर जल रहे हैं अलाव

गुमला के शहरी क्षेत्र में लोगों को ठंड से राहत देने के लिए पटेल चौक, टावर चौक और थाना चौक में अलाव की व्यवस्था की गई है लेकिन शहरी क्षेत्र में यह नाकाफी है। अन्य चौक चौराहों भी अलाव की व्यवस्था करने की शहर के लोग नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से मांग कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी