परीक्षा की तैयारी के लिए क्विज का आयोजन

गुमला के संत पात्रिक उच्च विद्यालय में दो दिवसीय क्विज प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गया। यह प्रतियोगिता आठवीं एवं नौवीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी के सिलसिले में आयोजित की गई थी। जिसमें वर्ग नवम एवं अष्टम के विद्यार्थियों के छह अलग-अलग ग्रुप बनाया गया था। सभी ग्रुप में पांच-पांच विद्यार्थी शामिल थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 10:35 PM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 06:17 AM (IST)
परीक्षा की तैयारी के लिए क्विज का आयोजन
परीक्षा की तैयारी के लिए क्विज का आयोजन

संवाद सूत्र,गुमला : गुमला के संत पात्रिक उच्च विद्यालय में दो दिवसीय क्विज प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गया। यह प्रतियोगिता आठवीं एवं नौवीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी के सिलसिले में आयोजित की गई थी। जिसमें वर्ग नवम एवं अष्टम के विद्यार्थियों के छह अलग-अलग ग्रुप बनाया गया था। सभी ग्रुप में पांच-पांच विद्यार्थी शामिल थे। इंग्लिश मीडियम में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों का अलग ग्रुप बनाया गया था। शेष विद्यार्थी श्रोता के रूप में शामिल थे। हिदी, इंग्लिश ,गणित ,विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत एवं नागपुरी विषय पर आधारित क्विज प्रतियोगिता में वर्ग नवम की अंशु कुमारी ग्रुप ने प्रथम, करूणा लकड़ा ग्रुप ने द्वितीय तथा नितेश साहू ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आठवीं कक्षा राहुल साहू ग्रुप ने प्रथम, मनीष एक्का ग्रुप ने द्वितीय तथा आकांक्षा रानी बाड़ा ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दूसरी ओर इंग्लिश मीडियम में पैंथर दल ने प्रथम, हॉर्स दल ने द्वितीय एवं डॉल्फिन दल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में विल्सन रिचर्ड लकड़ा, ललित कुजूर और कुसुम लकड़ा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

chat bot
आपका साथी