अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 15 घायल

गुमला में रविवार की शाम अलग-अलग कई सड़क दुर्घटनाएं हुई। जिसमें लगभग पन्द्रह से अधिक लोग घायल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिसई रोड में उर्सुलाइन कांवेंट क ेसमीप एक ऑटो के पलट जाने से आठ लोग घायल हो गए हैं। जिसमें गंभीर रूप से घायल प्रतापपुर की अरुणा कुजूर सदर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 09:18 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 09:18 PM (IST)
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 15 घायल
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 15 घायल

संवाद सूत्र, गुमला : गुमला में रविवार की शाम अलग-अलग कई सड़क दुर्घटनाएं हुई। जिसमें लगभग पंद्रह से अधिक लोग घायल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिसई रोड में उर्सुलाइन कांन्वेंट के समीप एक ऑटो के पलट जाने से आठ लोग घायल हो गए हैं। जिसमें गंभीर रूप से घायल प्रतापपुर की अरुणा कुजूर सदर अस्पताल में भर्ती है। जबकि सिसिलिया कुजूर, फुल कुमारी, रीना कुमारी, मुकेश नायक, मरिया जोसेफ और सोमा उरांव के नाम शामिल है। प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। दूसरी घटना सिसई रोड में ही नागफेनी के समीप हुई जिसमें पंडिरया निवासी किसान प्रभात उरांव और मदन उरांव घायल हो गए। दोनों लांजी बजार से टमाटर बेचकर घर लौट रहे थे। नशा में होने के कारण किस गाड़ी से धक्का लगा नहीं बता पा रहे थे। प्रभात उरांव को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। पालकोट रोड में बघिमा सेंटर के समीप सड़क में बैल के दौड़ जाने से मुरुमकेला निवासी बालमुकुंद साहु और भीम साहु मोटरसाइकिल से गिर गए। पालकोट सामुदायिक भवन में इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल लाया जा रहा है। इधर बांसडीह घाटी में एक ट्रैक्टर के धक्का से परसा निवासी सलीत सिंह गंभीर रूप से घायल है। इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पालकोट रोड में झाररखंड डीपा के समीप हुए सड़क दुर्घटना में सीलम कोठाटोली निवासी विराज महतो और भीम महतो घायल हो गए। विराज ने बताया कि वे लोग खड़े थे तभी एक बाइक वाला धक्का मार दिया। प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।

chat bot
आपका साथी