शहीद के परिजनों ने भी मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने का दिया संदेश

सिसई विधानसभा क्षेत्र में सिसई के एक बूथ को छोड़कर सभी बूथों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। सिसई भरनो बसिया और कामडारा प्रखंड में निर्धारित समय पर मतदान प्रारंभ हुआ। बसिया के कलिगा गांव के बूथ संख्या 249 व 250 में सुबह से ही मतदान के लिए लंबी कतार लग गई। प्रशासन द्वारा मतदाताओं के लिए सीटिग एरेंजमेंट किया गया था। मतदान के लिए लोगों को खड़ा होने की जरुरत नहीं थी। लोग मतदान केंद्र में लगाए गए कुर्सी व बेंच पर बैठकर अपनी बारी का

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 08:26 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 08:26 PM (IST)
शहीद के परिजनों ने भी मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने का दिया संदेश
शहीद के परिजनों ने भी मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने का दिया संदेश

जेएनएन, गुमला : सिसई विधानसभा क्षेत्र में सिसई के एक बूथ को छोड़कर सभी बूथों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। सिसई, भरनो, बसिया और कामडारा प्रखंड में निर्धारित समय पर मतदान प्रारंभ हुआ। बसिया के कलिगा गांव के बूथ संख्या 249 व 250 में सुबह से ही मतदान के लिए लंबी कतार लग गई। प्रशासन द्वारा मतदाताओं के लिए सीटिग एरेंजमेंट किया गया था। मतदान के लिए लोगों को खड़ा होने की जरुरत नहीं थी। लोग मतदान केंद्र में लगाए गए कुर्सी व बेंच पर बैठकर अपनी बारी का प्रतिक्षा कर रहे थे। कलिगा बूथ में सबसे पहले दिव्यांग पूनम कुमारी वोट देने के लिय पहुंची। जहां गुलाब का फुल देकर सम्मानित किया गया। वृद्धा इंटेसिया मिंज (80) भी लाठी के सहारे मतदान करने पहुंची। गुड़ाम बूथ में 2016 में हुए नक्सली हमले में मारे गए अजय टोपनो की पत्नी रजनी टोपनो ने भी मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संदेश दिया। फरसमा बूथ संख्या 219 में पुलवामा शहीद विजय सोरेंग के पिता वृष सोरेंग व मां लक्ष्मी देवी परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। इस दौरान वृष सोरेंग ने कहा कि बेटा देश की सुरक्षा के लिये शहीद हुआ है। हम सभी राज्य का विकास एवं सुरक्षा के लिये मतदान कर रहे हैं। उन्होंने सभी को मतदान करने का अपील भी किया। टेंगरा गांव निवासी शहीद संतोष गोप के पिता जीतू गोप एवं मां सारो देवी ने भी मतदान किया। इनका कहना है कि हमने अपना बेटा खोया है लेकिन लोकतंत्र में विकास के नाम पर वोट कर रहे हैं। मतदाता सुबह ही वोट डालकर अपने अपने खेती के कार्य में लग गए। बिना डर भय के संवेदनशील बूथ महरजगंज, गंगड़ा के अलावे अन्य बुथों में भी वोटरों में उत्साह देखा गया। पालकोट में दिव्यांग व वृद्धों का हौसला देखा गया। मतदान करने के लिए सभी उत्सुक थे। दिव्यांगों को आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका सहयोग कर रहे थे। राउम विद्यालय खरवाड़ीह के बूथ 42 में दिव्यांग भैरो सिंह 11 बजे पहुंचे और मतदान किया। कंदर्प उवि के बूथ में विनोद नायक मतदान करने पहुंचे। कामडारा, सिसई व भरनो प्रखंडों में भी दिव्यांग व वृद्ध मतदाताओं में उत्साह देखा गया। मतदान करने के लिए दिव्यांग व वृद्धों को प्रतिक्षा करने से मुक्त कर दिया गया था। बूथ पर जाने के बाद स्वयंसेवकों द्वारा उन्हें मतदान की प्रक्रिया में लाने का काम किया जा रहा था।

chat bot
आपका साथी