ग्रामीणों को दी गई कानूनी की जानकारी

जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला द्वारा शुक्रवार को अकेले नहीं हैं आप कार्यक्रम के तहत गुमला प्रखंड के चंदाली गांव में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जागरुक किया गया। पीएलवी सोमनाथ उरांव संजय प्रमाणिक शिवकुमारी सोनू देवी नरेंद्र कुमार यादव आदि के द्वारा लोगों को कानूनी जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 10:01 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:19 AM (IST)
ग्रामीणों को दी गई कानूनी की जानकारी
ग्रामीणों को दी गई कानूनी की जानकारी

संवाद सहयोगी, गुमला : जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला द्वारा शुक्रवार को अकेले नहीं हैं आप कार्यक्रम के तहत गुमला प्रखंड के चंदाली गांव में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जागरुक किया गया। पीएलवी सोमनाथ उरांव, संजय प्रमाणिक, शिवकुमारी, सोनू देवी, नरेंद्र कुमार यादव आदि के द्वारा लोगों को कानूनी जानकारी दी गई। मनरेगा, जाब कार्ड, उज्जवला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, निश्शुल्क शिक्षा, निश्शुल्क चिकित्सा आदि के बारे लोगों केा जानकारी देकर जागरुक किया गया। मौके पर लोगों को सूचना का अधिकार अधिनियम, लिग जांच रोकने का कानून, झारखंड पीड़ति प्रतिकार मुआवजा योजना 2012, लैंगिक अपराध से बालकों का संरक्षण, बंधुआ मजदूरी, ठेका श्रम से संबंधित कानून आदि के बारे विस्तार से बताया गया।

chat bot
आपका साथी