कलस्टर में पहुंचे मतदान कर्मी, जंगल में लगेगा लोकतंत्र का मेला

श़ुक्रवार की शाम तक सिसई विधान सभा क्षेत्र के सभी कलस्टरों में मतदान कर्मी मतदान सामग्री के साथ पहुंच गए। कलस्टरों में ही मतदान कर्मी रात गुजारेंगे। जहां प्रकाश पेयजल और शौचालय की व्यवस्था जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रखंड प्रशासन ने की है। अहले सुबह छह बजे तक सभी म

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 09:40 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 09:40 PM (IST)
कलस्टर में पहुंचे मतदान कर्मी, जंगल में लगेगा लोकतंत्र का मेला
कलस्टर में पहुंचे मतदान कर्मी, जंगल में लगेगा लोकतंत्र का मेला

जागरण संवाददाता,गुमला : सिसई विधान सभा क्षेत्र के सभी कलस्टरों में श़ुक्रवार की शाम तक मतदान कर्मी मतदान सामग्री के साथ पहुंच गए। कलस्टरों में ही मतदान कर्मी रात गुजारेंगे। जहां प्रकाश पेयजल और शौचालय की व्यवस्था जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रखंड प्रशासन ने की है। अहले सुबह छह बजे तक सभी मतदान कर्मी मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएंगे। ऐसी व्यवस्था की गई है। जंगलों में भारी सुरक्षा के बीच शनिवार को लगेगा लोकतंत्र का मेला। मनाया जाएगा चुनाव का पर्व। सिसई और सिमडेगा विधान सभा क्षेत्र के जंगली और पहाड़ी इलाकों में बड़े पैमाने पर पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। मतदाताओं को सुरक्षा का विश्वास दिलाया गया है। इसलिए जंगल में भी लोकतंत्र का मेला लगने की उम्मीद बढ़ गई है।

chat bot
आपका साथी