विकास की उम्मीद के साथ मतदान का संकल्प

गुमला के सदर अस्पताल परिसर में चल रहे नर्सिंग कालेज में अध्ययनत एक सौ से अधिक छात्राओं ने दैनिक जागरण के मतदाता जागरूकता में शामिल होकर होने वाले विधान सभा चुनाव में झारखंड के समुचित

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 09:18 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 09:18 PM (IST)
विकास की उम्मीद के साथ मतदान का संकल्प
विकास की उम्मीद के साथ मतदान का संकल्प

संवाद सूत्र, गुमला : गुमला के सदर अस्पताल परिसर में चल रहे नर्सिंग कॉलेज में अध्ययनरत एक सौ से अधिक छात्राओं ने दैनिक जागरण के मतदाता जागरूकता में शामिल होकर होने वाले विधान सभा चुनाव में झारखंड के समुचित विकास की उम्मीद के साथ मतदान करने का संकल्प लिया। नर्सिग कॉलेज के निदेशक डॉ.अंजनी कुमार ने दैनिक जागरण द्वारा चलाए जा रहे 'इस बार वोट झारखंड के लिए' मतदाता जागरूकता अभियान की सराहना की और लोकतंत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को मतदान करने की अपील की। दैनिक जागरण के प्रतिनिधि निर्मल सिंह ने कहा कि दैनिक जागरण सिर्फ अखबार नहीं मित्र भी है। जो सामाजिक सरोकार से जुड़े मामलों को उठाते रहा है। मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत दैनिक जागरण की ओर से एक फार्म भरा जा रहा है जिसमें राज्य की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार को प्राथमिकता सूची सौंपेगी। इस अभियान में जागरण हर क्षेत्र के लोगों से सहयोग ले रहा है। जागरण के प्रतिनिधि संतोष कुमार ने कहा कि चुनाव के दौरान क्षेत्रवाद, जातिवाद, धर्म आदि हावी हो जाते हैं। हमें इन बातों को नजर अंदाज करते हुए एक सकारात्मक सोच के साथ झारखंड के लिए वोट करने की जरूरत है। इस मतदाता जागरूकता अभियान में अनिमा टोप्पो, आभा कुजूर, अंशु प्रीति कुल्लू, अनिमा गुड़िया, कविता कुमारी, हीरा कुमारी, ज्योति किरण कुजूर, संतोषी कुमारी, अनूपा उरांव, संध्या कुजूर, अनुराधा रानी, मंजिता कुमारी, अनुप्रिया कुमारी, गुलअफसा परवीण, अरुणा कुमारी, किरण कुमारी, गंगोत्री कुमारी, इलिसबा एक्का, खुशबू कुमारी, असरिता बेक, बिनिता कुमारी, चंदा कमारी, विनिता टोपनो, रोशनी किडो, पुष्पा तिरु, रानी कुमारी, पूनम कुमारी, प्रभा कुमारी, पार्वती कुमारी, सोनिया सिंह, मंजूसा खाखा, निर्मला सिंह, सुशीला एक्का, सुप्रिया कुमारी, सुमिता तिग्गा, सुमन कुमारी, लक्ष्य प्रभा कुमारी, रेणु कुमारी, रोपा लकड़ा, रीता कुमारी, सरिता कुमारी, मनीषा तिर्की, पूजा कुमारी, प्रियंका कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, ललिता कुमारी, प्रियंका कुमारी, प्रीति कुमारी, संतोषी कुमारी, जेबा परवीण, सावित्री कुमारी, उषा कुमारी, नीति कुमारी, सुशांति मिज, सूर्यमनी कुमारी, दुलारी किस्पोट्टा, श्वेता कुजूर, युगेश्वरी कुमारी, नूतन कुमारी प्रधान, रोजीन टोप्पो, पार्वती टोप्पो, रोशनी बाड़ा, अंजली तीरु, पदमावती कुमारी, गायत्री कुमारी, बिमला कुमारी, गंगोत्री कुमारी, किरण कुमारी, सविना कुमारी, सरस्वती सिंह, संगीता तिर्की, अंजली कुमारी, आभा कुमारी, एल्कन खलखो आदि ने फार्म भरकर राज्य के विकास के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधा को पहली प्राथमिकता दी है। जागरण के पहल की सराहना करते हुए कहा कि हम वोट करेंगे। इस बार झारखंड के लिए वोट करेंगे और निर्वाचित जन प्रतिनिधियों से उम्मीद करेंगे कि झारखंड और झारखंड में रहने वाले लोगों का सर्वांगीण विकास के लिए नीति निर्धारित करें। नर्सिंग कालेज के निदेशक ने छात्राओं को अपने साथ अपने परिजनों और आस पड़ोस के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया।

chat bot
आपका साथी