सड़क दुर्घटना मे एक की मौत, दूसरा घायल

गुमला पालकोट राष्ट्रीय राजमार्ग में झारखंड डीपा के समीप एक सड़क दुर्घटना में डीएसपी रोड निवासी अमर कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हेा गई। जबकि उसका एक अन्य साथ डिस्नरी मुहल्ला निवासी चंदन राम गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक प्लस मोटरसाइकिल पर सवार थे

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 08:54 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 08:54 PM (IST)
सड़क दुर्घटना मे एक की मौत, दूसरा घायल
सड़क दुर्घटना मे एक की मौत, दूसरा घायल

संवाद सूत्र,गुमला : गुमला-पालकोट एनएच पर झारखंड डीपा के समीप एक सड़क दुर्घटना में डीएसपी रोड निवासी अमर कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हेा गई। जबकि उसका एक अन्य साथ डिस्नरी मुहल्ला निवासी चंदन राम गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक प्लस मोटरसाइकिल पर सवार थे और झारखंड डीपा के समीप दुर्घटना हुई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेस से दोनों युवकों को गुमला सदर अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सक ने अमर राम को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल चंदन राम को रिम्स रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी