कांग्रेस गुमला के तीनों सीट से लड़ेगी चुनाव : मानस

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी गुमला के तीनों सीट से विधान सभा चुनाव लड़ेगी। शुक्रवार को गुमला परिसदन में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में प्रदेश कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों को यह विश्वास दिलाया है। उन्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 10:16 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 06:22 AM (IST)
कांग्रेस गुमला के तीनों सीट से लड़ेगी चुनाव : मानस
कांग्रेस गुमला के तीनों सीट से लड़ेगी चुनाव : मानस

संवाद सूत्र, गुमला : प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी गुमला के तीनों सीट से विस चुनाव लड़ेगी। शुक्रवार को गुमला परिसदन में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में प्रदेश कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों को यह विश्वास दिलाया है। कहा-विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए चुनाव लड़ेगी। इसके लिए कांग्रेस पूरे राज्य में मजबूती के साथ तैयारी आरंभ कर दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार पूंजीपतियों और कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। गरीबों का शोषण कर रही है। बैठक में विधान सभा चुनाव की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनायी गई।

chat bot
आपका साथी