जनता से जुड़ना नए झारखंड अभियान का उद्देश्य : सविद्र

जिला भाजपा के अध्यक्ष सविद्र कुमार सिंह ने कहा है कि उनकी पार्टी द्वारा आरंभ नया झारखंड अभियान राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता से जुड़ने का है। इसी उद्?देश्य से गुमला जिला के घाघरा से इस अभियान का आगाज किया गया है। घाघरा के चांदनी चौक स्थित पार्टी कार्यालय में विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिशचित कराने के उद्?देश्य से कार्यकर्ताओं की हुई बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष ने आयोजित पत्रकार सम्मे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 10:13 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 06:22 AM (IST)
जनता से जुड़ना नए झारखंड अभियान का उद्देश्य : सविद्र
जनता से जुड़ना नए झारखंड अभियान का उद्देश्य : सविद्र

संवाद सूत्र, घाघरा : जिला भाजपा के अध्यक्ष सविद्र कुमार सिंह ने कहा है कि उनकी पार्टी द्वारा आरंभ नया झारखंड अभियान राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता से जुड़ने का है। इसी उद्देश्य से गुमला जिला के घाघरा से इस अभियान का आगाज किया गया है। घाघरा के चांदनी चौक स्थित पार्टी कार्यालय में विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं की हुई बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष ने आयोजित पत्रकार सम्मेलन में यह दावा किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य अगले पांच साल के लिए झारखंड के भविष्य का निर्धारण करना है। उसकी रुप रेखा तय की जानी है। हमारी कोशिश राज्य की जनता से जुड़ना है। इस अवसर पर भिखारी भगत, यशवंत कुमार सिंह ,अनिल प्रसाद, प्रदीप प्रसाद, रामनंदन साहु, गोपाल गोप, रामप्रसाद बड़ाइक, अरुण सिंह, श्याम किशोर पाठक, कृष्णा पाठक आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी