व्यापारियों ने काला बिल्ला लगाकर किया कारोबार

एफजेसीसीआई के आह्वान पर शुक्रवार को गुमला चेंबर आफ कामर्स के नेतृत्व में गुमला के व्यापारियों ने काला बिल्ला लगाकर अपना कारोबार किया और झारखंड में गिरते कानून व्यवस्था का सांकेतिक विरोध किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 09:58 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 09:58 PM (IST)
व्यापारियों ने काला बिल्ला लगाकर किया कारोबार
व्यापारियों ने काला बिल्ला लगाकर किया कारोबार

संवाद सूत्र,गुमला : एफजेसीसीआइ के आह्वान पर शुक्रवार को गुमला चेंबर के नेतृत्व में गुमला के व्यापारियों ने काला बिल्ला लगाकर अपना कारोबार किया और झारखंड में गिरते कानून व्यवस्था का सांकेतिक विरोध किया। चेंबर अध्यक्ष हिमांशु केसरी ने बताया कि रांची के गहना घर में घटित घटना सहित राज्य में गिरते कानून व्यवस्था के खिलाफ एफजेसीसीआइ के आह्वान पर यह आंदोलन आरंभ हुआ है। उस घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर 21 अक्टूबर दिन सोमवार को राज्य भर के व्यापारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। गुमला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने शुक्रवार की सुबह घूम-घूम कर व्यापारियों को काला बिल्ला लगाया और विरोध प्रकट किया। इस आंदोलन में गुमला चेंबर के अध्यक्ष हिमांशु केसरी, सचिव राजेश कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महेश कुमार लाल, उपाध्यक्ष अनिल श्वेता गुप्ता आदि थे।

chat bot
आपका साथी