सतत प्रयास से ही रूकेगा बाल विवाह

छोटानागपुर सांस्कृतिक संघ द्वारा गुरुवार को भरनो और सिसई में बाल विवाह की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीडीपीओ उषा महतो की अध्यक्षता में भरनो में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी सिधेश्वर सिंह और मुखिया माधुरी देवी ने कहा कि इस स्वयं सेवी संगठन ने बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया था।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 09:49 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 06:32 AM (IST)
सतत प्रयास से ही रूकेगा बाल विवाह
सतत प्रयास से ही रूकेगा बाल विवाह

संवाद सूत्र, भरनो/सिसई : छोटानागपुर सांस्कृतिक संघ द्वारा गुरुवार को भरनो और सिसई में बाल विवाह की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीडीपीओ उषा महतो की अध्यक्षता में भरनो में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी सिधेश्वर सिंह और मुखिया माधुरी देवी ने कहा कि इस स्वयं सेवी संगठन ने बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया था। लेकिन बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए सतत प्रयास जारी रखने की जरूरत है। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षक पी कुमार, राजू उरांव, अजित केसरी, कृष्णा देवी, अनवरी खातून, सोनम उरांव आदि ने बाल विवाह कुप्रथा से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए इसकी पूरी रोकथाम किए जाने पर बल दिया। सिसई में प्रखंड सभागार में सीओ सुमंत तिर्की की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख देवेन्द्र उरांव, सीडीपीओ सुनीता केरकेट्टा, मुखिया रेणु कुमारी, रवि उरांव, मोनिक गाड़ी, सुमन कुमारी, थाना प्रभारी विष्णुदेव चौधरी ने बाल विवाह रोके जाने पर बल दिया। दोनों थाना प्रभारियों ने बाल विवाह को गैर कानूनी करार देते हुए क्षेत्र में होने वाले बाल विवाह की तत्काल जानकारी देने पर बल दिया।

chat bot
आपका साथी