सड़क बना खलिहान, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

जारी प्रखंड के तेतरटोली से गोविदपुर तक जाने वाली सड़क इन दिनों खलिहान नजर आ रहा है। सड़क पर किसानों द्वारा पत्थर से घेर कर मक्का उरद और अन्य फसलों की मिसनी की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 09:35 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 09:35 PM (IST)
सड़क बना खलिहान, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
सड़क बना खलिहान, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

संवाद सूत्र, जारी : प्रखंड के तेतरटोली से गोविदपुर तक जाने वाली सड़क इन दिनों खलिहान नजर आ रहा है। सड़क पर किसानों द्वारा पत्थर से घेर कर मक्का, उरद और अन्य फसलों की मिसनी की जा रही है। सुखाने का भी काम किया जा रहा है। इससे राहगीर परेशान हैं। पूरे सड़क पर पत्थर से घेर कर अनाज सुखाने से राहगीरों को चलने का रास्ता भी नहीं मिल पाता है। कई राहगीरों ने प्रखंड प्रशासन से सड़क मुक्त कराए जाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी