सड़क हादसों में दो की मौत, पांच घायल

प्रखंड के डोम्बा बझियाटोली के समीप सड़क दुर्घटना में गांव के ही राम उरांव (30) की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल संजय उरांव (22) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Jun 2019 09:02 PM (IST) Updated:Tue, 25 Jun 2019 06:41 AM (IST)
सड़क हादसों में दो की मौत, पांच घायल
सड़क हादसों में दो की मौत, पांच घायल

संसू, भरनो/रायडीह/घघरा : प्रखंड के डोम्बा बझियाटोली के समीप सड़क दुर्घटना में गांव के ही राम उरांव (30) की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल संजय उरांव (22) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों युवक भरनो कुछ काम से आए थे। शाम होने पर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। गांव पहुंचने के दौरान ही मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इससे राम उरांव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

रायडीह में माझाटोली के चांदनी बाड़ा के समीप दो मोटराइकिलों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गया। घायलों में माझाटोली निवासी विकास एक्का पालकोट के उपर लखहमन गांव के छत्रपाल सिंह और बसिया थाना चौक के मूक वधिर अरुण सिंह के नाम शामिल हैं। तीनों घायलों का इलाज रायडीह समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। विकास एक्का का दोनों पैर टूट गया है। उसे बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

घाघरा में घाघरा नेतरहाट पथ पर इटकिरी गांव के समीप एक मोटरसाइकिल की टक्कर से मनिया उरांव (43) नामक महिला और मोटरसाइकिल सवार चालक मंसूर अंसारी (22) घायल हो गए। मंसूर आदर से घाघरा की ओर आ रहा था। घाघरा से एक ऑटो बिशुनपुर की ओर जा रही थी। ऑटो पर बैठी मनिया उरांव का सामान सड़क पर गिर गया। ऑटो रुकवाकर अपना सामान उठा रह थी तभी मोटरसाइकिल सवार ने उसे धक्का मार दिया। धक्का मारने के बाद मोटरसाइकिल सवार भी सड़क पर गिर गया। दोनों का इलाज पहले घाघरा अस्पताल में कराया गया। घायल मंसूर की स्थिति गंभीर देखकर इलाज के लिए उसे गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी