शांति और सौहार्द से मनी होली

होली के दिन लोग रंगों से सराबोर नजर आ रहे थे। युवा भरपूर मस्ती कर रहे थे। बड़े बुजुर्ग भी होली का लुत्फ उठा रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Mar 2019 08:49 PM (IST) Updated:Fri, 22 Mar 2019 08:49 PM (IST)
शांति और सौहार्द से मनी होली
शांति और सौहार्द से मनी होली

गुमला : होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होली के दिन लोग रंगों से सराबोर नजर आ रहे थे। युवा भरपूर मस्ती कर रहे थे। बड़े बुजुर्ग भी होली का लुत्फ उठा रहे थे। गुमला जिला में कामडारा को छोड़कर अन्य सभी प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में शांति और सद्भाव के साथ मनायी गई। सुबह से ही बच्चों और युवाओं की टोलियां रंगों की पिचकारी लेकर निकल गए थे। बच्चों में रंग डालने का उल्लास बन रहा था। गुमला शहर में जशपुर रोड पालकोट रोड, मेन रोड, लोहरदगा रोड, घाटो बगीचा, सिसई रोड में लोग रंग खेलने के लिए अपने घरों से निकल पड़े थे। शहर के आस पास क्षेत्रों में भी होली जमकर खेली गई। तर्री, डुमरडीह, अरमई, करौंदी, सोसो मोड़, खोरा, तिर्रा, कसीरा, मुरकुंडा, टोटो आदि गांवों में सुबह से दोपहर तक रंग उड़ाने का काम चलता रहा। गुमला के शहीद टावर चौक से लेकर महावीर चौक तक युवाओं की टोलियां रंग डालकर मस्ती लूट रहे थे। सारा शहर होली के रंगों से रंगा हुआ था। कहीं-कहीं लोग होली के गीत गा और सुन रहे थे। बुधवार को भी सर्वधर्म सदभावना मंच द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पालकोट में रंगो का पावन पर्व होली गुरुवार को उत्साहपूर्वक मनाया गया। बुधवार के रात्रि होलिका दहन किया गया। पोजेगा ,बघिमा, टेंगरिया, नाथपुर आदि गांव में धूम-धाम से होली मनाया गया। बच्चे भी अपने हाथों में पिचकारी लेकर होली खेल रहे थे। दोपहर बाद लोगों ने नए कपड़े पहने और घर-घर जा कर एक दूसरे को अबीर लग रहे थे। गले मिल रहे थे। बड़ों का पैर छू कर आशिर्वाद प्राप्त कर रहे थे। बसिया में होलिका दहन  के साथ ही गुरुवार की सुबह रंग अबीर से सराबोर रहे। बसिया जगरनाथ मंदिर परिसर में पारम्परिक रूप से भगवान राधा कृष्ण को झूला में बैठा कर गुलाल लगाया और आशीर्वाद लिया गया। यहां पूरे गांव के लोग एकत्रित होकर बड़े बुजुर्ग के पैरों में गुलाल डालकर आशीर्वाद लिए। सिसई मे भी होली का पर्व मनाया गया। जारी, चैनपुर, डुमरी, रायडीह, घाघरा, बिशुनपुर, सिसई और भरनो में होली का पर्व मनाया गया।

chat bot
आपका साथी