हाथियों ने दो घरों को तोड़ा, बच्चा को किया घायल

संवाद सूत्र, कामडारा: एक सप्ताह की राहत के बाद जंगली हाथियों के उत्पात से एक बार फिर रामटोल्या पंचायत का केनालोया गांव दहल गया। सोमवार की रात में जंगली हाथियों के झुंड ने इस गांव में उत्पात मचाया। दो लोगों के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। जबकि 15 वर्षीय बालक सुनील टोपनों उर्फ बउला को सूड़ में लपेटकर काफी दूर फेंक दिया। इससे बालक सुनील गंभीर रुप से घायल हो गया है। उसे रात में ही इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया। घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि 1

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 08:57 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 08:57 PM (IST)
हाथियों ने दो घरों को तोड़ा, बच्चा को किया घायल
हाथियों ने दो घरों को तोड़ा, बच्चा को किया घायल

कामडारा: एक सप्ताह की राहत के बाद जंगली हाथियों के उत्पात से एक बार फिर रामटोल्या पंचायत का केनालोया गांव दहल गया। सोमवार की रात में जंगली हाथियों के झुंड ने इस गांव में उत्पात मचाया। दो लोगों के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। जबकि 15 वर्षीय बालक सुनील टोपनो उर्फ बउला को सूंड़ में लपेटकर काफी दूर फेंक दिया। इससे बालक सुनील गंभीर रुप से घायल हो गया है। उसे रात में ही इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया। घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि 18 जंगली हाथियों का झुंड सोमवार की रात लगभग आठ बजे गांव में प्रवेश कर गया। सबसे पहले बिरसा टोपनो के मकान को क्षति किया। इसके बाद कृष्णा गोप के घर का दरवाजा तोड़ दिया। हाथियों के हमला की खबर पाकर ग्रामीण मशाल जलाकर और टीना बजाते हुए बाहर निकले और हाथियों को भगाने का काम किया। हाथियों को भगाने के दौरान सुनील चपेट में आ गया। मुखिया विजय टोपनो ने घटना की जानकारी देते हुए बीडीओ पवन महतो को बताया कि घायल सुनील आरसी मध्य विद्यालय मरचा में कक्षा सात का छात्र है। उन्होंने घायल बच्चे के इलाज के लिए प्रखंड एवं वन प्रशासन से गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी