करंट लगने से मजदूर की मौत

संवाद सहयोगी,गुमला: गुमला प्रखंड के फुलवारटोली गांव में बिजली का काम करने वाले मजदूर तिलैयडीह निवासी चौठा खड़िया की मौत करंट लगने से हो गई। जबकि गणेश प्रधान झुलस गया। गणेश का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार शहर में बिजली का पोल व तार बदलने का काम चल रहा है। दोनों युवक दैनिक मजदूरी पर काम कर रहे थे। सोमवार को दोनों बिजली के पोल पर चढ़े थे। इसी दौरान अचानक बिजली का करंट प्रवाहित होने से दोनों पोल से नीचे गिर गए। घटना स्थल पर ही चौठा खड़िया की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 09:38 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 09:38 PM (IST)
करंट लगने से मजदूर की मौत
करंट लगने से मजदूर की मौत

गुमला: गुमला प्रखंड के फुलवारटोली गांव में बिजली का काम करने वाले मजदूर तिलैयडीह निवासी चौठा खड़िया की मौत करंट लगने से हो गई। जबकि गणेश प्रधान झुलस गया। गणेश का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार शहर में बिजली का पोल व तार बदलने का काम चल रहा है। दोनों युवक दैनिक मजदूरी पर काम कर रहे थे। सोमवार को दोनों बिजली के पोल पर चढ़े थे। इसी दौरान अचानक बिजली का करंट प्रवाहित होने से दोनों पोल से नीचे गिर गए। घटना स्थल पर ही चौठा खड़िया की मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी