बादल फटे, धूप खिली, पारा लुढ़ककर पहुंचा 7 डिग्री

??????? ?? ??? ?? ????? ?? ??? ???? ?? ???? ?? ??? ??? ??? ???? ???? ?? ????? ????? ?????? ?? ???? ?? ?? ??? ??? ??? ??????? ??? ?? ????? ?? ???? ????? ???? ?????? ?????? ?????? ??? ?????? ???????? ?? ? ???? ?????? ??? ???? ????? ???? ?? ????????? ???? ?? ????? ?? ??????? ???? ???? ??? ?? ????? ???? ??? ??? ??? ??? ?? ??? ?? ?? ?? ??? ??? ???? ?? ???? ???? ??? ??? ?? ??? ???? ????? ????? ???? ?? ???? ???? ???

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Dec 2018 09:12 PM (IST) Updated:Wed, 19 Dec 2018 09:12 PM (IST)
बादल फटे, धूप खिली, पारा लुढ़ककर पहुंचा 7 डिग्री
बादल फटे, धूप खिली, पारा लुढ़ककर पहुंचा 7 डिग्री

गुमला : मंगलवार की शाम से वर्षा थम गई। आकाश के बादल फट गए। बुधवार की सुबह से ही धूप खिल गई। गुनगुने धूप से लोगों को राहत मिली। इसके बावजूद तापमान लुढ़कर सात डिग्री सेल्सियस तक आ गया। तापमान में उतार चढ़ाव होने से सूर्यास्त होते ही लोगों को कंपकंपा देने वाली ठंड का सामना करना पड़ रहा है। ठंड का आलम यह है कि लोग शाम ढलते ही अपने घरों में कैद हो गए। गर्म कपड़े पहनकर कंबल के नीचे समाज गए। अलाव जलाकर लोग आग का सेवन कर रहे हैं और कड़ाके के ठंड से बचने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। हालांकि धूप निकलने के बाद लोगों को ऐसा लगा था कि तापमान में बढ़ोत्तरी होगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। कई बड़े बुजूगों ने बताया कि वर्षा होने के बाद जब धूप निकलती है तो ठंड का असर बढ़ जाता है। ठंड के कारण बुधवार को पहली कक्षा से पांचवी कक्षा तक के विद्यालय बंद रहे। जगह-जगह जल रहे अलाव मिल रही है राहत

उपायुक्त के कड़े निर्देश के बाद शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह अलाव जलाने का काम किया जा रहा है। ठंड से लोगों का बचाने के संबंध में किए गए इंतजाम का जायजा भी लिया जा रहा है। गुमला शहर के सात स्थानों पर अलाव जलाए गए हैं जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। सभी प्रखंडों में वितरण के लिए कंबल पहुंचा दिए गए हैं। कंबल पंचायतों में पहुंचाने का काम किया जा रहा है। गुमला के बीडीओ संध्या मुंडू के अनुसार पंचायतों में मुखिया के माध्यम से कंबल बंटवाने का काम किया जाएगा। पंचायतों के बीच कंबल बांटने का काम चल रहा है। गुमला के कई समाजिक संगठनों ने भी गरीब एवं असहायों को राहत दिलाने के लिए अलाव जलाने एवं कंबल वितरण का अभियान आरंभ कर दिया है।

chat bot
आपका साथी