दर्शन व राजनीतिक विचार सुचिता पर आधारित था दीनदयाल का जीवन

सेवा दिवस के रूप में मनायी गई दीनदयाल जी की जयंती

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 08:26 PM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 08:26 PM (IST)
दर्शन व राजनीतिक विचार सुचिता पर आधारित था दीनदयाल का जीवन
दर्शन व राजनीतिक विचार सुचिता पर आधारित था दीनदयाल का जीवन

गुमला : नगर भाजपा के अध्यक्ष संजय साहु की अध्यक्षता में मंगलवार को जनसंघ के संस्थापकों में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह सेवा दिवस के रूप में शक्ति संघ मंदिर परिसर में मनाया गया। उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया और राष्ट्र गान गाए गए। अध्यक्षता करते हुए संजय साहु ने कहा कि पार्टी के विचार धारा को जन जन तक ले जाने के लिए हमें कोशिश करनी होगी। समाज को नई पहचान देनी होगी। जनता के साथ संवाद करना होगा और सरकारी योजनाओं का लाभ समाज में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना होगा, तभी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार किया जा सकता है। समता मूलक समाज का निर्माण के लिए एकात्मभाव का निर्माण करना होगा। उन्होंने पंडित जी को दूरदर्शिता की संज्ञा दी। प्रदेश भाजपा के मंत्री मुनेश्वर साहु ने कहा कि पंडित जी का जीवन दर्शन और राजनीतिक विचार सुचिता पर आधारित था। यही कारण है कि भाजपा उनके मार्गदर्शन को आत्मसात करती है और भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण कर रही है। इससे पूरे देश में भारत की साख बढ़ी है। इस अवसर पर जिला भाजपा के उपाध्यक्ष अनूप चन्द्र अधिकारी, निर्मल कुमार गोयल, अब्दुल बारी खान, आफताअ आलम लाडले, अर¨वद मिश्रा, कौशलेन्द्र कुमार जमुआर, सावित्री मेहता, विजय कुमार सोनी, लक्ष्मी बड़ाईक, संतोष प्रसाद, संजीव कुमार, कांति देवी, विद्या मिश्रा, सुधीर नंद, संजय गुप्ता, परमेश्वर साहु, नीलेश कुमार, विजय राम, भोला चौधरी, हरिशंकर त्रिपाठी आदि ने पंडित जी को श्रद्धांजलि दी।

भरनो में भाजयुमो अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता की अध्यक्षता में मनायी गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह में मुरारी केसरी, राहुल केसरी, कैलाश गोप, मधु गोप, नकुल गोप, रोशन केसरी, अजित राम महली, जितेन्द्र महतो, घनश्याम उरांव, पींकू केसरी, सोनू केसरी, पप्पू केसरी, अजित केसरी आदि ने श्रद्धांजलि अíपत की। सिसई में आयोजित जयंती समारोह में भाजयुमो उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव, सांसद प्रतिनिधि निरंजन ¨सह, मंडल अध्यक्ष रवीन्द्र साहु, फलीन्द्र गोप, बसंत यादव, चरवा उरांव, संजय महतो, नंद किशोर ¨सह आदि ने पंडित दीनदायाल उपाध्याय के जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

chat bot
आपका साथी