तीन घंटे तक हाथियों ने मचाया तांडव

भरनो : रायकेरा बांधडीपा गांव में रविवार की शाम में मुस्तकिम अंसारी का पुत्र रसीद अंसारी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 09:11 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 09:11 PM (IST)
तीन घंटे तक हाथियों ने मचाया तांडव
तीन घंटे तक हाथियों ने मचाया तांडव

भरनो : रायकेरा बांधडीपा गांव में रविवार की शाम में मुस्तकिम अंसारी का पुत्र रसीद अंसारी अपनी खेत में लगे धान की फसल देखने गया था। उस समय हाथी उनके खेत में लगे फसल को रौंद रहे थे। उसके साथ कुछ गांव के लड़के भी वहां गए थे। उसी दौरान हाथियों ने उसे अपने गिरफ्त में ले लिया और उसे पटक-पटक कर उसकी जान ले ली। लगभग तीन घंटे तक हाथी तांडव मचाते रहे। उसके साथी भाग कर गांव आए और घटना की जानकारी लोगों को दी। जब ग्रामीण मशाल जलाकर आतिशबाजी करते हुए खेत में पहुंचे तब हाथियों को भगाया जा सका। बड़ी मशक्कत के बाद रसीद का शव उठाकर गांव लाया जा सका।

chat bot
आपका साथी