भ्रष्टाचार को कम किया जा सकता है खत्म नहीं : डा.रामेश्वर उरांव

संवाद सूत्र गुमला गुमला जिला के प्रभारी मंत्री डा.रामेश्वर उरांव ने कहा है कि भ्रष्टाचार क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 09:08 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 09:08 PM (IST)
भ्रष्टाचार को कम किया जा सकता है खत्म नहीं : डा.रामेश्वर उरांव
भ्रष्टाचार को कम किया जा सकता है खत्म नहीं : डा.रामेश्वर उरांव

संवाद सूत्र, गुमला : गुमला जिला के प्रभारी मंत्री डा.रामेश्वर उरांव ने कहा है कि भ्रष्टाचार को खत्म करना संभव नहीं है, हां कम किया जाएगा। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार गुमला पहुंचे सूबे के खाद एवं आपूर्ति, वित्त मंत्री डा.रामेश्वर उरांव ने गुमला परिसदन में उक्त बातें कहीं। उन्होंने स्वीकार किया कि सच को बेबाक बोलता हूं। रघुवर दास की तरह जीरो ट्रोलेंस की बात नहीं करता। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण विकास की गति रूक गई थी। लोगों से दूरियां बढ़ गई थी। कोरोना काल में राजस्व पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा था। अब स्थिति सामन्य हो रही है। कोरोना अब सामान्य हो गया है। विकास की गति तेज होगी। गुमला से उनका पुराना लगाव है औपचारिक दौरे में आए हैं। डीसी और एसपी से मुलाकात कर गुमला के विधि व्यवस्था की जानकारी लेंगे और विकास की गति को तेज करने के लिए रणनीति बनाएंगे। एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि सीएम ने नियुक्त वर्ष कहा है, इस ओर प्रक्रिया जारी है। वित्तीय वर्ष मार्च 2022 तक है। अब तक हुई नियुक्ति में विवाद होता रहा है। हम पहले नियमावली बनाएंगे। क्षेत्रीय भाषा की पढ़ाई प्राथमिक विद्यालयों से कराएंगे। भाजपा को उर्दू से मतलब नहीं था तो उर्दू का शिक्षक बहाल नहीं किया। स्कूलों में उर्दू सहित सभी क्षेत्रीय भाषा के शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। करंट के चपेट में आने से हुए मौत मामले में मंत्री ने कहा कि उपायुक्त के साथ बैठक करेंगे। जर्जर झूलते तार को ठीक कराने के लिए अधीक्षण अभियंता से बात करेंगे। पीड़ित स्वनजों को सरकारी प्रावधान के अनुरूप मुआवजा का भुगतान कराया जाएगा। गुमला आने पर मंत्री का जिला प्रशासन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी