सरकारी हैंडपंप की कर दी घेराबंदी, ग्रामीणों को नहीं लेने दे रहा है पानी

संवाद सूत्र कामडारा छोट कोयली गांव में सरकारी हैंडपंप हैंडपंप को बांस से घेर दिया संवाद सूत्र कामडारा छोट कोयली गांव में सरकारी हैंडपंप हैंडपंप को बांस से घेर दिया संवाद सूत्र कामडारा छोट कोयली गांव में सरकारी हैंडपंप हैंडपंप को बांस से घेर दिया संवाद सूत्र कामडारा छोट कोयली गांव में सरकारी हैंडपंप हैंडपंप को बांस से घेर दिया ।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 09:43 PM (IST) Updated:Wed, 27 May 2020 09:43 PM (IST)
सरकारी हैंडपंप की कर दी घेराबंदी, ग्रामीणों को नहीं लेने दे रहा है पानी
सरकारी हैंडपंप की कर दी घेराबंदी, ग्रामीणों को नहीं लेने दे रहा है पानी

संवाद सूत्र, कामडारा : छोट कोयली गांव में सरकारी हैंडपंप हैंडपंप को बांस से घेर दिया गया है जिससे गांव के लोगों को पानी लेने के लिए तड़पना पड़ रहा है। वहीं हैंडपंप की घेराबंदी करने के पीछे बाहर से आने वाले मजदूरों को हैंडपंप का उपयोग करने से रोकना है। उस गांव में कई लोग होम क्वारंटाइन हैं। एक ही परिवार के तीन लोग दूसरे प्रदेश से आकर दूसरे विद्यालय में क्वारंटाइन किए गए हैं। लोगों को आशंका है कि बाहर से आए लोग हैंडपंप को छुएंगे तो कोरोना का संक्रमण फैलेगा। उस गांव में कुल 50 घर है। अधिसंख्य हैंडपंप खराब है। विद्यालय के हैंडपंप से गंदा पानी निकल रहा है। अब सवाल उठता है कि क्वारंटाइन किए गए लोग अपना प्यास कहां बुझाएं। प्रखंड प्रशासन भी इस मामले में कुछ नहीं कर रहा है।

chat bot
आपका साथी