निष्ठावान और समर्पित स्वास्थ्य कर्मी के रुप में पहचानी जाती है ग्लोरिया

संवाद सूत्र रायडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायडीह में पिछले 14 वर्षों से कार्यरत एएनएम ग्लोि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 10:24 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 10:24 PM (IST)
निष्ठावान और समर्पित स्वास्थ्य कर्मी के रुप में पहचानी जाती है ग्लोरिया
निष्ठावान और समर्पित स्वास्थ्य कर्मी के रुप में पहचानी जाती है ग्लोरिया

संवाद सूत्र, रायडीह: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायडीह में पिछले 14 वर्षों से कार्यरत एएनएम ग्लोरिया लकड़ा की पहचान निष्ठावान, कार्य के प्रति सजग और समर्पित स्वास्थ्य कर्मियों में की जाती है। इन 14 वर्षों में गलोरिया ने क्षेत्र में एक अलग ही पहचान बनाई है। कोविड काल में कभी भी किसी मरीज के साथ भेदभाव नहीं किया और अपनी चिता छोड़ पहले मरीज की सेवा की। एक तरह जहां कोरोना संक्रमण से पूरा देश डरा हुआ था वहां निस्वार्थ भाव से ग्लोरिया ने क्षेत्र की लोगों की सेवा की। क्षेत्र में ग्लारिया इतनी विख्यात हो गई है कि आधी रात में भी अगर उनके घर कोई मरीज आता था तो उनकी सेवा करने से वह पीछे नहीं हटती थी. 16 जनवरी को राष्ट्रीय स्तर पर कोविड वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई थी। जिसमें टीका देने के लिए रायडीह में इनका चयन हुआ था। इन्हें प्रशिक्षण दिया गया था। कोविड काल में अपने पति,बच्चे और परिवार के सदस्यों से अलग रहकर डयूटी करती थीं। जोखिम भरा ड्यूटी करने के बाद भी सावधानी और सूझ बूझ के कारण इनके परिवार के कोई भी सदस्य संक्रमित नहीं हुए। एएनएम द्वारा दुर्घटना में घायल मरीज, डायरिया और मलेरिया अस्पताल में आने वाले अन्य रोगियों को सेवा देने में हमेशा तत्पर रहती हैं। संस्थागत प्रसव कराने में भी वह निपुणता हासिल है। गर्भवती महिलाओं का होने वाले प्रसव पूर्व जांच में भी उसे महारत हासिल है। सीएचसी रायडीह के अंतर्गत विभिन्न उप स्वस्थ्य केंद्र में यदि कोई एएनएम अवकाश में जाती हैं तो साप्ताहिक टिका करण में भी किसी दूसरे नहीं बल्कि ग्लोरिया लकड़ा को ही भेजा जाता है क्योंकि यह एक प्रतिभावान और सेवाभाव की सच्ची प्रतिमूर्ति है। कोंडरा, केमटे, लसडा रायडीह केंद्र में सेवा दे चुकी हैं।

chat bot
आपका साथी