110 किलो जावा महुआ पुलिस ने किया नष्ट

हजारीबाग एसपी के निर्देश पर गिद्दी थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 06:02 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 06:02 PM (IST)

110 किलो जावा महुआ पुलिस ने किया नष्ट
110 किलो जावा महुआ पुलिस ने किया नष्ट

संवाद सूत्र, गिद्दी (रामगढ़) : हजारीबाग एसपी के निर्देश पर गिद्दी थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने मंगलवार को बड़का चुंबा पंचायत में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने दशरथ करमाली, तिलेश करमाली, विशु करमाली, दीपक रजक के घर पर छापेमारी की गई। इसमें दशरथ करामली के घर से 70 किलो जावा महुआ व तिलेश करमाली के घर से 40 किलो जावा महुआ, घड़ा, भट्टी व चुलाई शराब बनाने वाले उपकरण को नष्ट कर दिया। इसके अलावे विशु करमाली व दीपक रजक के घर से मिले घड़ा व हड़िया को छतिग्रस्त कर दिया। पुलिस को देखकर सभी आरोपी फरार हो गए। गिद्दी थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि बड़का चुंबा में अवैध चुलाई शराब बनाकर बेची जा रही है। सूचना के आधार पर बड़का चुंबा में छापामारी किया गया। विजय कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब व जुआ का कारोबार किसी भी किमत पर नहीं चलने दिया जाएगा। उन्होंने अवैध कारोबार में शामिल लोगों के पकड़े जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में छापामारी अभियान आगे भी जारी रहेगा। गिद्दी थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह के साथ सअनि जीवन किशोर लकड़ा व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

chat bot
आपका साथी