जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण आरंभ

पंचायत समिति सदस्य खुशमन नायक मुखिया श्वेता उरांव उप मुखिया सुगिया देवी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में पंचायत सेवक संतोष भगत वार्ड सदस्य शकुंतला देवी कांति देवी ननकी देवी चुमनू उरांव मंगल लोहरा भरत प्रधान जयराम उरांव बिष्णु पहान पीटर खाखा आदि उपस्थित थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 10:20 PM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 10:20 PM (IST)
जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण आरंभ
जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण आरंभ

गुमला : लुढ़कते पारा और ठिठुरते लोगों की जरूरत को देखते हुए प्रखंड के गांवों में कंबल वितरण का कार्यक्रम आरंभ हो गया। बता दें कि गुरुवार को दैनिक जागरण में प्रमुखता से ठिठुर रहे जरूरतमंद, कंबल से गोदाम गर्म शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशन के बाद प्रखंड प्रशासन हरकत में आया और शनिवार से कंबल वितरण का कार्यक्रम आरंभ कर दिया। बिशुनपुर के सेरका पंचायत में मुखिया बिल्टू लोहरा ने 150 विधवा असहाय और वृद्धों के बीच सरकारी कंबल का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि हर वार्ड में जरूरतमंद लोगों की सूची बनायी जा रही है। हर जरूरत मंद को कंबल दिया जाएगा। किसी को ठंड से ठिठुरने और ठंड से मरने नहीं दिया जाएगा। इस कंबल वितरण कार्यक्रम में पंचायत सेवक धीरजन साहु, टेमन दास गोस्वामी, तिनुआ उरांव आदि उपस्थित थे। रायडीह प्रखंड के सिलम पंचायत परिसर में 240 गरीब असहाय वृद्ध व विधवा के बीच कंबल का वितरण प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष जगनारायण सिंह, उपाध्यक्ष मांगू उरांव, पंचायत समिति सदस्य खुशमन नायक, मुखिया श्वेता उरांव, उप मुखिया सुगिया देवी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में पंचायत सेवक संतोष भगत, वार्ड सदस्य शकुंतला देवी, कांति देवी, ननकी देवी, चुमनू उरांव, मंगल लोहरा, भरत प्रधान, जयराम उरांव, बिष्णु पहान, पीटर खाखा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी