दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज

गुमला: शहर के लोहरदगा रोड कुम्हार मुहल्ला निवासी मालती देवी द्वारा मुख्य न्यायिक दंडाधिकार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Mar 2018 03:01 AM (IST) Updated:Sat, 17 Mar 2018 03:01 AM (IST)
दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज
दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज

गुमला: शहर के लोहरदगा रोड कुम्हार मुहल्ला निवासी मालती देवी द्वारा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में मारपीट व दुष्कर्म का प्रयास करने का परिवाद पत्र दायर करने के उपरांत न्यायालय के आदेश पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। परिवाद पत्र में कहा है कि 16 नवंबर 2014 को घर पर कब्जा करने की नियत से पड़ोसी उर्मिला देवी के बहकाने पर करौंदी निवासी तेतरु नायक नाम व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर बेटी को मारपीट किया। डर कर बेटी घर से बाहर भाग निकली। इसके बाद वह मारपीट व दुष्कर्म का प्रयास किया। लेकिन बेटी द्वारा हल्ला करने पर जब आस पास के लोग आ गए तब आरोपी उसे छोड़कर भाग निकला। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी