अलग-अलग हादसे में चार की मौत, तीन घायल

संवाद सूत्रगुमला गुमला जिला में अलग-अलग हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। गुरुवार की दे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 09:32 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 09:32 PM (IST)
अलग-अलग हादसे में चार की मौत, तीन घायल
अलग-अलग हादसे में चार की मौत, तीन घायल

संवाद सूत्र,गुमला : गुमला जिला में अलग-अलग हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। गुरुवार की देर रात और शुक्रवार को सड़क दुर्घटना की तीन अलग-अलग घटना हुई। जिसमें गुमला थाना क्षेत्र के करौंदी निवासी 23 वर्षीय निरंजन उरांव की मौत हो गई। वह अपने रिश्तेदार के घर खटखोर गया था। वहां से लौटने के दौरान जोड़ा जाम के समीप बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क दुर्घटना हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से गुमला सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। घाघरा थाना क्षेत्र के पलमा के समीप हुई एक सड़क दुर्घटना में घायल भीनसरी देवी की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र में कुआं में डूबने से सवरन मुंडा की मौत हो गई। उधर बसिया के लोंगा गांव के समीप गुरुवार की देर शाम सारुबेड़ा निवासी आलोक केरकेट्टा की मोटरसाइकिल दुर्घटना में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। गुरुवार की देर रात एक अज्ञात वाहन के चपेट में वृद्ध घायल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। समाचार लिखे जाने तक यात्री की पहचान नहीं हो सकी है। उसके सिर पर चोट लगी है। वहीं काली मंदिर के समीप एक अज्ञात वाहन के चपेट में आने से हीरा साहु नामक व्यक्ति घायल हो गया है। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। सिसई पतरा के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में फलवार टोली निवासी कमल उरांव घायल हो गया। रेफरल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।

chat bot
आपका साथी