कृषि बिल से किसानों को पहुंचेगा नुकसान : गीताश्री

संवाद सूत्र भरनो पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव ने कहा है कि कृषि बिल पास कराए जाने से

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:25 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:25 PM (IST)
कृषि बिल से किसानों को पहुंचेगा नुकसान : गीताश्री
कृषि बिल से किसानों को पहुंचेगा नुकसान : गीताश्री

संवाद सूत्र, भरनो : पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव ने कहा है कि कृषि बिल पास कराए जाने से किसानों को नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है। किसानों को उनके उत्पाद का सही मूल्य नहीं मिलेगा तो कृषि व्यवस्था को नुकसान पहुंचेगा। बिचौलिए हावी होंगे और किसानों का अनाज औने पौने दामों में खरीदेंगे। इससे किसानों को लागत पूंजी निकालना भी मुश्किल हो जाएगा। शनिवार को भरनो प्रखंड परिसर में कृषि विधेयक और भरनो अंचल में ऑनलाइन भूमि के दस्तावेजीकरण में कथित तौर पर हुई गड़बड़ियों के निराकरण के लिए पार्टी द्वारा आयोजित किसान सहायता शिविर में शामिल किसानों को संबोधित करते हुए गीताश्री उरांव ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इस विधेयक से बेरोजगारी बढ़ेगी। बिल में भंडारण की सीमा समाप्त कर दी गई है जिससे बड़े पूंजीपतियों द्वारा जमाखोरी को बढ़ावा मिलेगा। अंतत: नुकसान तो किसानों का ही होगा। जिला कांग्रेस ने केन्द्र सरकार से बिल वापस लेने की मांग की है।जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अकिल रहमान, प्रखंड अध्यक्ष चन्द्रशेखर उरांव, सिसई प्रखंड अध्यक्ष बैबूल अंसारी, मो.सगीर, मीर दुबराज, हकीम खान,भुवनेश्वर साहु, आशीष नाथ शाहदेव, जहांगीर आलम, रंजित उरांव, पींटू शाही, मीर जैनेतूल आदि ने शिविर का संचालन किया।

chat bot
आपका साथी