भौंरों के हमले से किसान की मौत, दो बकरियां भी मरी

संवाद सूत्र भरनो (गुमला) मारासीली के खटको गांव के किसान महादेव मुंडा (60) का गुरुवार क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 07:11 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 07:11 PM (IST)
भौंरों के हमले से किसान की मौत, दो बकरियां भी मरी
भौंरों के हमले से किसान की मौत, दो बकरियां भी मरी

संवाद सूत्र, भरनो (गुमला) : मारासीली के खटको गांव के किसान महादेव मुंडा (60) का गुरुवार की सुबह मृत्यु हो गई। भौंरों के हमला में किसान महादेव मुंडा, उनकी पत्नी परती मुंडाइन और पुत्री हीरा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। किसान महादेव मुंडा की दो बकरियां भी भौंरों के हमले से मर गई है। पुलिस के अनुसार सोमवार की शाम में महादेव मुंडा अपने पत्नी और पुत्री के साथ उरद उखाड़ने खेत में गया हुआ था। अपनी बकरियों को चरने के लिए भी ले गए थे, तभी भौंरों ने हमला कर दिया। किसी तरह जान बचाकर तीनों अपने घर की ओर भागे। निजी क्लीनिक में इलाज के लिए ले जाया गया। होश आया लेकिन डंक का दर्द कम नहीं हो रहा था। फिर तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने इलाज कर छुट्टी कर दी। गुरुवार की सुबह में महादेव मुंडा की मौत हो गई। उनकी दो बकरियां भी मर गई।

chat bot
आपका साथी