कोरोना के साये में सादगी से मनाई गई ईद

जागरण टीमगुमला गुमला जिला मुख्यालय और प्रखंडों में शुक्रवार को सादगी के साथ ईद का पर्व मन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 09:55 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 09:55 PM (IST)
कोरोना के साये में सादगी से मनाई गई ईद
कोरोना के साये में सादगी से मनाई गई ईद

जागरण टीम,गुमला: गुमला जिला मुख्यालय और प्रखंडों में शुक्रवार को सादगी के साथ ईद का पर्व मनाया गया। गुरुवार की शाम चांद का दीदार होने के उपरांत शुक्रवार को ईद मनाने का एलान हुआ था। शुक्रवार को मस्जिदों में शारीरिक दूरी का अनुपालन करते हुए कम संख्या में नमाज अदा किया गया। ईदगाह में नमाज अदा नहीं किया गया। शहर के थाना रोड स्थित जामा मस्जिद में हाफिज इरसाद रजवी, गौसिया मोती मस्जिद में हाफिज जाहिद, गौसुल वरा मस्जिद में हाफिज सद्दाम, रजाये हबीब मस्जिद में कारी रमजान, कादरिया मस्जिद में हाफिज कासिद रजा, मदीना मस्जिद में कारी अब्दुल रसीद, मक्का मस्जिद, मस्जिद होदा में हाफिज वसीम, मस्जिद फैजाने रजा में मस्जिद जैनब के द्वारा नमाज अदा किया गया। ईदगाह में पसरा सन्नाटा ईद के मौके पर गुलजार रहने वाले मस्जिद और ईदगाह में सन्नाटा पसरा रहा। मुस्लिम धर्मावलंबियों ने संयम का परिचय देते हुए शारीरिक दूरी का अनुपालन किया। लोग अपने घर में ईद मनाया। घरों पर ही नमाज अदा कर देश को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए दुआ किया। कोरोना के कारण लोग गले मिलते नहीं दिखे। हां एक ही घर में रहने वाले नन्हें बच्चों ने गले लगाकर बधाई दिया। लोगों ने अपने अपने घरों में सेवइया आदि पकवान का लुत्फ उठाया। प्रखंडों में चंद लोगों ने नमाज अदा की बसिया: बसिया एवं किन्दिरकेला में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से उपजे हालात में लोगों ने ईद-उल-फितर का त्यौहार बड़ी सादगी से मनाया। लोगों ने घरों में ही नमाज-ए-ईद अदा करते हुए महामारी से निजात व पूरी दुनिया में अमन और खुशहाली की दुआ मांगी। किन्दिरकेला के नूरी मस्जिद एवं बसिया के मस्जिदे अक्सा में कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए पांच यक्तियों ने नमाज अदा किया। किन्दिरकेला मस्जिद में ईमाम तोशिफ रजा के नेतृत्व में नमाज अदा किया गया।बसिया मस्जिद में ईमाम मौलाना इरफान के नेतृत्व में नमाज अदा किया गया। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर ईद के दौरान गुलजार रहने वाले मस्जिदों में सन्नाटा पसरा रहा।

कामडारा: कामडारा के नवनुरी मस्जिदा में शारीरिक दूरी का अनुपालन करते हुए नमाज अदा किया गया ।

घरों में ही नमाज-ए-ईद अदा करते हुए महामारी से निजात व पूरी दुनिया में अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। कामडारा के नवनुरी मस्जीद में कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करते हुवे 5 व्यक्तियों ने नमाज अदा किया। गुरुवार की देर रात गए ही ईद का चांद नजर आया था और उसके साथ ही आज ईद मनाए जाने का एलान हुआ था।

भरनो: भरनो प्रखंड में ईद उल फितर का पर्व कोरोना महामारी के खतरे को मद्देनजर रखते हुए बहुत ही सादगी और एहतराम के साथ मनाया गया। सरकारी के आदेशों का पालन करते हुए प्रखंड के तमाम मस्जिदों मे अपने संबंधित अंजुमन के ओहदेदार द्वारा 5 लोगों ने ईद की नमाज अदा किया। शेष लोग अपने अपने घरों में ही ईद का नमाज अदा किया। इधर भरनो बस्ती स्थित जामा मस्जिद के इमाम मौलाना हुसैन बांदवी द्वारा नमाज पढ़ाई गई। नमाज के दौरान उन्होंने अपनी तकरीर में कहा की ईद मुस्लिम धर्मावलंबियों का सबसे बड़ा पर्व है जो एक महीना रोजा रखने के बाद अल्लाह द्वारा अपने बंदों को तोहफे के तौर पर दिया है।

रायडीह: ईद उल फितर का त्योहार मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अपने अपने घरों नमाज अदा कर सादगी से मनाया। नवागढ़ पतराटोली, शंख मोड़ मांझा टोली, बरगी डांड, कांसी र, महुआटोली ( जर जट्टा), सुर सांग के मस्जिदों में पांच पांच लोगों ने ईद का नमा•ा अदा किया।अल्लाह से देश की खुशहाली और कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए दुआएं मांगी। सुरक्षा के ²ष्टिकोण से स्वयं थाना प्रभारी नीतीश कुमार गश्ती में थे।

बिशुनपुर: बिशुनपुर में भी लोग सादगी के साथ ईद मनाया। तीस दिन रोजा रखने के बाद कोरोना के कारण लोगों में उत्साह नहीं था। लोगों ने अपने अपने घरों में ही नमाज अदा किया।

chat bot
आपका साथी