चौथे दिन भी गोताखार नहीं ढूंढ पाए नदी में बही इशिका को

संवाद सूत्र बसिया (गुमला) प्रखंड के पर्यटक स्थल बाघमुंडा कोयल नदी में 25 अक्टूबर नामकुम रां

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 07:24 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 07:24 PM (IST)
चौथे दिन भी गोताखार नहीं ढूंढ पाए नदी में बही इशिका को
चौथे दिन भी गोताखार नहीं ढूंढ पाए नदी में बही इशिका को

संवाद सूत्र, बसिया (गुमला) : प्रखंड के पर्यटक स्थल बाघमुंडा कोयल नदी में 25 अक्टूबर नामकुम रांची से पिकनिक मनाने आये लोगों में बही इशिका (6) को एनडीआरएफ की टीम 3 दिनों को ढूंढने के बाद भी असफल रही।जबकि उसके पिता अभिषेक तिग्गा,चाचा आलोक तिग्गा एवं फूफा सुजीत कुजूर को अभी भी इशिका के मिलने की उम्मीद है। आज पुन: इशिका के स्वजनों व स्थानीय गोताखोरों द्वारा ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। इशिका के पिता अभिषेक तिग्गा आर्मी की सेवा में कार्यरत हैं। उनका एक वर्ष का एक और छोटा बेटा है। इस घटना के बाद बीडीओ रबिन्द्र कुमार गुप्ता ने कहा बाघमुंडा में आने वाले शैलानियों के सुरक्षा के लिये जगह जगह बोर्ड लगाया जाएगा। इसमें लोगों को पानी में नहीं जाने की चेतवानी स्लोगन लिखे जाएंगें। वहीं बच्चों के सुरक्षा हेतु अभिभावकों को सजगता हेतु चेतवानी बोर्ड लगाया जाएगा।खतरे वाले स्थानों पर बेरिकेटिग किया जाएगा। इसके लिए जिला को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी