भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर हुए सत्ता पक्ष व विपक्ष के राजनीतिक दल

संवाद सूत्रगुमला घाघरा के टांगर सिकवार में धनेश्वर राम की मौत मामले में सत्ता पक्ष और वि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 09:20 PM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 09:20 PM (IST)
भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर हुए सत्ता पक्ष व विपक्ष के राजनीतिक दल
भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर हुए सत्ता पक्ष व विपक्ष के राजनीतिक दल

संवाद सूत्र,गुमला : घाघरा के टांगर सिकवार में धनेश्वर राम की मौत मामले में सत्ता पक्ष और विपक्ष के राजनीतिक दलों ने सरकार के शासन व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने लगे हैं। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रोशन बरवा ने भी स्वीकार किया है कि गुमला जिला में भ्रष्टाचार चरम पर है।

बिना घूस के कहीं काम नहीं हो रहा है। उन्होंने गुमला को अपना चारागाह नहीं बनाने की अधिकारियों को चेतावनी दी है। जिला भाजपा के अध्यक्ष अनूप चन्द्र अधिकारी ने भी राज्य सरकार घूस और कमीशन के बुनियाद पर खड़ा है। भ्रष्टाचार और अपराध बेलगाम हो गया है। झानद ने तो दोषी व्यक्ति की पहचान कर कार्रवाई नहीं होने से आंदोलन की चेतावनी दी है।

कांग्रेस ने गठन की जांच कमेटी : गुमला : पीएम आवास व पशु शेड निर्माण के नाम पर कर्मियों द्वारा घुस लेने के बावजूद योजना का लाभ नहीं मिलने और सदमे में धनेश्वर राम की मौत मामले की कांग्रेस कमेटी जांच करेगी। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रोशन बरवा ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की है जिसमें वरीय उपाध्यक्ष अकिल रहमान, उपाध्यक्ष आगस्टीन महेश कुजूर,महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष बॉबी भगत, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अरुण पांडेय, युवा कांग्रेस के कृष्णा कुमार लोहरा को सदस्य बनाया है। सदस्यों से जांच कर जल्द रिपोर्ट जमा करने का अनुरोध किया है। मृतक धनेश्वर के स्वजनों से भाजपाइयों ने की मुलाकात

घाघरा : प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मृतक धनेश्वर राम के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। कहा की दुख की घड़ी में भाजपा परिवार आप के साथ है। न्याय के लिए हर संभव मदद किया जाएगा। अध्यक्ष श्याम किशोर पाठक ने कहा कि एक मजबूर इंसान को योजना का लाभ लेने के लिए अपना जान गवाना पड़ा। निश्चित रूप से मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। भ्रष्टाचार का पर्दाफाश होना चाहिए। टीम में राधेश्याम गुप्ता, मनोज केवट, आशीष कुमार सोनी, अनिल प्रसाद,अमित ठाकुर ,दीपक चौरसिया ,शंकर चौरसिया ,आशीष कुमार चौरसिया आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी