एंटी रेबीज दिवस पर डीसी ने जागरुकता रथ को किया रवाना

जेएनएन गुमला विश्व एंटी रेबीज दिवस पर लोगों को जागरुक करने के लिए जागरुकता रथ को रवाना

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 08:36 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 08:36 PM (IST)
एंटी रेबीज दिवस पर डीसी ने जागरुकता रथ को किया रवाना
एंटी रेबीज दिवस पर डीसी ने जागरुकता रथ को किया रवाना

जेएनएन, गुमला : विश्व एंटी रेबीज दिवस पर लोगों को जागरुक करने के लिए जागरुकता रथ को रवाना किया गया। सोमवार को पशुपालन विभाग द्वारा आइटीडीए कार्यालय के समक्ष जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके उपरांत डीसी शिशिर कुमार सिन्हा ने जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान भ्रमणशील चिकित्सका कर्मियों के बीच एंटी रेबिज किट का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि लोग रेबीज के प्रति जागरुक रहें। अपने पालतु पशु जिनके काटने से रेबीज फैलने की आशंका रहती उसका टीकाकरण कराएं। जिला पशुपालन पदाधिकारी डा. मीनू शरण ने भी रेबीज के फैलने और बचाव के बारे जानकारी दी। इस मौके पर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी अजय कुमार सिन्हा, टीवीओ डा. मीनू सिंह, एमवीओ डा. विशाखा सिंह, टीयूओ डा. राजेश तिवारी, बीएचओ महेंद्र राम आदि मौजूद थे।

इधर भरनो प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पशु चिकित्सालय भरनो के प्रांगण में विश्व एंटी रेबिज दिवस मनाया गया। कामडारा प्रखंड में पशु चिकित्सा प्रभारी डा. अमित कुमार और डा. अभिषेक उरांव के नेतृत्व में 12 पालतु कुत्तों को एंटी रेबीज का टीकाकरण किया गया।

chat bot
आपका साथी