फास्ट ट्रैक में चले सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा

संवाद सूत्र गुमला प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि गुमला के गुरदरी क्षेत्र।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:53 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:53 PM (IST)
फास्ट ट्रैक में चले सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा
फास्ट ट्रैक में चले सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा

संवाद सूत्र, गुमला : प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि गुमला के गुरदरी क्षेत्र में दो बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना राज्य के लिए दुर्भाग्यपूर्ण और शासन व्यवस्था के लिए शर्मनाक है। उन्होंने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा की सुनवाई फास्ट ट्रैक में किए जाने और दोषियों के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई करने की सरकार से मांग की। सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश गुमला पहुंचे और पीड़ित बच्चियों की मां से मुलाकात कर घटना की जानकारी हासिल की। उन्होंने पीड़ित दोनों बच्चियों का लालन पालन की जिम्मेदारी राज्य सरकार को उठाने की मांग की। उनके साथ ने भाजपा के मंत्री आदित्य साहु, मुनेश्वर साहु, पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव, जिला अध्यक्ष अनूप चंद्र अधिकारी, सत्यनारायण पटेल, मिसिर कुजूर, किसान मोर्चा पलामू के सह प्रभारी मंगल सिंह आदि शामिल थे।

नो बुके, नो पीसी : दीपक प्रकाश

गुमला : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश के गुमला आगमन पर जिला भाजपा के पदाधिकारियों ने उनके स्वागत के लिए बूके लेकर एक घंटे से सर्किट हाउस में इंतजार कर रहे थे। प्रेस कांफ्रेंस में लिए पत्रकारों को भी ढाई बजे आमंत्रण किया गया था। सांसद तीन बजे सर्किट हाउस पहुंचे। गाड़ी से उतरने के बाद जिला भाजपा के पदाधिकारी जब सांसद को बुके देकर स्वागत करना चाह रहे थे, सांसद ने दो टूक में कहा कि नो बूके, वनली बुक। यहां से सांसद सर्किट हाऊस में प्रवेश किए जहां पत्रकार पहले से बैठे हुए थे। भाजपा के कुछ नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस के लिए सांसद को संकेत दिए तो सांसद ने बिफरे मूड में कहे मैं प्रेस कांफ्रेंस करने नहीं आया। फिर सांसद अपने कमरे में चले गए।

chat bot
आपका साथी