राज्य का खजाना लूट कर निजी खाता भर रहे हैं : विरंची नारायण

संवाद सूत्रगुमला झारखंड विधान सभा के मुख्य सचेतक बोकारो के विधायक विरंची नारायण ने गुमला में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 07:39 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 07:39 PM (IST)
राज्य का खजाना लूट कर निजी खाता भर रहे हैं : विरंची नारायण
राज्य का खजाना लूट कर निजी खाता भर रहे हैं : विरंची नारायण

संवाद सूत्र,गुमला : झारखंड विधान सभा के मुख्य सचेतक बोकारो के विधायक विरंची नारायण ने कहा है कि झारखंड सरकार खजाना खाली का रोना रो रही है लेकिन सच तो यह है कि अवैध खनन से राज्य का खजाना सरकार के खाता में न डालकर निजी खाता में भरने का काम कर रहे हैं। सरकार में शामिल विधायक लॉबिन हेम्ब्रम का सरकार के सामने यह आवाज उठाना कि पंकज मिश्रा पर लगाम लगाने की जरूरत है, इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है। सोमवार को गुमला परिसदन में सेवा ही समर्पण है कार्यक्रम की समीक्षा करने आए विधायक ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य का खजाना लूट रही है और अपना निजी खजाना को भरने का काम कर रहा है। हेमंत सोरेन की सरकार अपना वादा भूल गई। माइंस का अवैध लूट हो रहा है। दो वर्षों से बालू घाट की निलामी नहीं करने और कांग्रेस झामुमो के नाम पर घाट को अवैध वसूली का सरकार पर आरोप लगाया। कहा कि शीत कालीन सत्र में जन समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाने की योजना है। यही कारण है कि पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा समर्पण कार्यक्रम के तहत पूरे राज्य में घूमने और जन समस्याओं का संकलन करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुआ है। प्रेस वार्ता में अनूप अधिकारी, सुमन कुमार सत्यनारायण पटेल, मिशिर कुजूर, मंगल सिंह, संजय साहु, बालकेश्वर सिंह, निर्मल कुमार, मुनेश्वर साहु आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक ने सर्किट हाउस परिसर में पौधा भी लगाए।

chat bot
आपका साथी