किसानों के समर्थन में खेतों में उतरे भाजपाई

जागरण टीमगुमला पिछले साल खरीदे गए धान का अब तक भुगतान नहीं होने और कृषि आशीर्वाद योज

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 09:04 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 09:04 PM (IST)
किसानों के समर्थन में खेतों में उतरे भाजपाई
किसानों के समर्थन में खेतों में उतरे भाजपाई

जागरण टीम,गुमला : पिछले साल खरीदे गए धान का अब तक भुगतान नहीं होने और कृषि आशीर्वाद योजना को बंद किए जाने के विरोध में शुक्रवार को भाजपा ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। गुमला जिला के सभी 17 मंडलों में किसानों के साथ खेत में उतरकर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और खरीदे गए धान की राशि का अविलंब भुगतान करने की मांग की। इस दौरान जिला भाजपा के अध्यक्ष अनूप चंद्र अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले जल, जंगल, जमीन और खनिज-संपदा को लूटा अब किसानों का शोषण कर रही है। इस सरकार ने कृषि आशीर्वाद योजना को भी बंद कर दिया। घाघरा मंडल में जिला अध्यक्ष अनूप चंद अधिकारी के साथ श्याम किशोर पाठक ,बालकेश्वर सिंह, सागर उरांव, राधेश्याम गुप्ता, आशीष सोनी, कृष्णा उरांव, अनिल प्रसाद, सोनी देवी, महेश्वर साव आदि शामिल थे। दिनेश उरांव व अरुण उरांव ने संभाला मोर्चा सिसई मंडल में डॉ दिनेश उरांव जिला प्रभारी बबन गुप्ता, प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू,सविदर सिंह, किरणमाला बाड़ा, यशवंत सिंह, रविद्र साहू, ईश्वर महतो, सुरेश यादव, सुरेश साहू, चरवा उरांव, सुखलाल राय ,संजय महतो,बसंत साहू आदि ने खेत पर उतर कर राज्य सरकार के किसान विरोधी नीति के खिलाफ प्रदर्शन किया। भरनो मंडल में एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अरुण उरांव, निरंजन सिंह,निरंजन सिंह, लाल मोहन साहू ,प्रेम सिंह, जितेंद्र चौबे,शिवनारायण गुप्ता ,अशोक केसरी,अनिल गुप्ता, मुन्ना शाही, शंकर शाही, दिलीप टोप्पो, कौशलेश मिश्रा आदि ने हल बैल के साथ खेत में उतरे और विरोध प्रदर्शन किया। पुसो के दारी गम्हरिया गांव में मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार महली की अध्यक्षता में प्रभारी संजय कुमार साहु, भिखारी भगत, कौशलेंद्र जमुआर, सतीश मिश्रा, प्रवीण ओहदार, सोमेश्वर उरांव, मुकेश साहु, रामजीवन साहू, किसान बंधु अहीर के साथ खेत में उतरकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और किसान विरोधी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। गुमला नगर में निर्मल गोयल, निर्मल कुमार ,सरयू प्रसाद ,पंकज साहू, राजेश गुप्ता ,सुधीर नंद,सुधीर सोनी, रमेश कुमार ,भिखेश्वर नागमणि, बबलू वर्मा,हरि शंकर त्रिपाठी ,ओम प्रकाश साहु ने झंडा बैनर के साथ खेत में उतरे। वहीं टंगराटोली व बसिया मंडल में विनोद भगत, विजय सिंह पिटू ,जगदंबा साहू ,कृष्णा कुशवाहा, रामा पांडेय, लखन सिंह, चैन सिंह ,विकास इंदवार ,कुलदीप साहु आदि ने हल बैल के साथ खेत में उतरे और किसानों के समर्थन में प्रदर्शन किया। आदर मंडल, बिशुनपुर मंडल, मुरकुंडा, चैनपुर मंडल, पालकोट मंडल में भी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

chat bot
आपका साथी