भारत बंद का गुमला में दिखा आंशिक असर

जाटी गुमला किसान बिल के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर केन्द्र में विपक्षी दलों के

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 07:25 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 07:25 PM (IST)
भारत बंद का गुमला में दिखा आंशिक असर
भारत बंद का गुमला में दिखा आंशिक असर

जाटी, गुमला : किसान बिल के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर केन्द्र में विपक्षी दलों के समर्थन में आहूत भारत बंद का गुमला में कोई खास असर नहीं दिखा। गुमला के व्यवसायिक प्रतिष्ठानें खुली रही। वाहनों का परिचालन सामान्य दिनों की तरह होता रहा। दिन के लगभग ग्यारह बजे बंद समर्थक कांग्रेस, झामुमो, भाकपा माले, झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन, ऐपवा आदि के कार्यकर्ता हाथ में अपना झंडा लेकर टावर चौक पहुंचे और केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। टावर चौक को जाम करने का प्रयास किया गया। थाना प्रभारी मनोज कुमार के अनुरोध पर बंद समर्थकों ने सशर्त गिरफ्तारी दी और बंद समर्थकों मेन रोड में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला, दुकानों को बंद कराते हुए जशपुर रोड में बाजार तक गए और वहां से लौट कर डाकघर रोड होते हुए गुमला थाना में अपनी गिरफ्तारी दी। थाना प्रभारी के अनुसार लगभग एक सौ से अधिक बंद समर्थकों को गिरफ्तार कर शाम में छोड़ दिया गया।

बसिया में सड़कों में सन्नाटा पसरा रहा लेकिन बसिया की दुकानें खुली रही। भारत बंद का विपक्ष के विभिन्न राजनीतिक दलों का समर्थन था। विधि व्यवस्था के जायजा के लिए एसडीओ संजय पीएम कुजूर, एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी आदि दल बल के साथ गश्ती करते देखे गए।

सिसई में भारत बंद के समर्थन में कांग्रेस एवं अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने मेन रोड में धरना दिया। प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष बैबूल अंसारी के नेतृत्व में रांची गुमला पथ सिसई में घंटो जाम रहा। वाहनों की लंबी कतारें लग गई। प्रदर्शन कर रहे 21 बंद समर्थकों ने पुलिस के समक्ष अपनी गिरफ्तार दी।

कामडारा और पोकला के दुकानदारों ने स्वत: अपनी दुकानें बंद रखे। जबकिब बजार के अन्य दुकान सामान्य दिनों की तरह खुले रहे। खूंटी सिमडेगा रोड में छिटपुट यात्री बसों का परिचालन हुआ। कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अजित गुड़िया के नेतृत्व में बंद समर्थकों ब्लाक चौक पर उतरे जरूर लेकिन कुछ देर के बाद हट गए।

बिशुनपुर में कांग्रेस और झामुमो कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में घाघरा नेतरहाट मुख्य मार्ग को बिशुनपुर में रतिटाना भगत चौक को जाम कर दिया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। किसान बिल के साथ-साथ महंगाई आदि मुद्दों पर अपनी विचार व्यक्त करते हुए बंद समर्थकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे बंद समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लिया और शाम में छोड़ दिया।

भरनो के झामुमो व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक चौक को लगभग घंटे तक जाम कर दिया। बंद समर्थक काला कृषि कानून वापस लेने के लिए केंद्र सरकर के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। भरनो में सड़क जाम की सूचना पर एसडीपीओ मनीष चन्द्र लाल भरनो पहुंचे और 11 बंद समर्थकों को गिरफ्तार किया।

chat bot
आपका साथी