बघनी गांव पुलिस छावनी में तब्दील, चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं जवान

एक मतदान कर्मी के अनुसार विवाद आरंभ होने से पहले उस मतदान केन्द्र पर 165 मतदान केन्द्र डाले जा चुके थे। विवाद होने से मतदान को रोकना पड़ा। उसके बाद मतदान बंद कर देना पड़ा। उस मतदान केन्द्र में मतदाताओं की संख्या

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 07:48 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 07:48 PM (IST)
बघनी गांव पुलिस छावनी में तब्दील, चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं जवान
बघनी गांव पुलिस छावनी में तब्दील, चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं जवान

संवाद सूत्र,गुमला : बघनी में गोली चालन और पत्थरबाजी के बाद यह गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया गया। एसपी अंजनी कुमार झा के अनुसार पुलिस अभी यहां कैंप करेगी। स्थिति को सामान्य बनाएगी। लोगों में सुरक्षा का भाव जगाया जाएगा। प्रशासन में विश्वास पैदा किया जाएगा। लगभग एक किलोमीटर तक पुलिस के पुरुष और महिला बल जगह-जगह पर तैनात थे। ग्रामीण अपने दरवाजों पर बैठे थे। कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं था। एसपी ने हर जवान को चार-चार हाथ पर खड़ा होने का निर्देश दिया। एक अनुमान के अनुसार लगभग पांच सौ पुलिस के जवान हथियार और डंडा के साथ स्थिति पर नजर रखे हुए थे। बीच में रोकना पड़ा मतदान

एक मतदान कर्मी के अनुसार विवाद आरंभ होने से पहले उस मतदान केन्द्र पर 165 मत डाले जा चुके थे। विवाद होने से मतदान को रोकना पड़ा। उसके बाद मतदान बंद कर देना पड़ा। उस मतदान केन्द्र में मतदाताओं की संख्या 890 है।

chat bot
आपका साथी